Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
नई दिल्ली / रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान निर्माणाधीन झारखण्ड भवन के सभी सात फ्लोर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस क्रम में कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल, मुख्यमंत्री कक्ष, गेस्ट रूम, गवर्नर सुइट समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट दें मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों, सलाहकार और कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री नई दिल्ली में बन रहे झारखण्ड भवन के निर्माण में खर्च होने वाले बजट से भी अवगत हुए। इसको लेकर मुख्यमंत्री संतुष्ट नजर नहीं…
रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत झारखंड के चार दिवसीय दौरे पर हैं।इस सिलसिले में मोहन भागवत मंगलवार को तपस्विनी एक्सप्रेस से रांची के हटिया स्टेशन पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बाद में मोहन भागवत सड़क मार्ग से हटिया से लोहरदगा के लिए रवाना हो गए।
रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित रूप से टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। सभी पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुजनाथ की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई जबकि राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और अधिवक्ता दीपांकर राय ने पक्ष रखा। वहीं इस मामले के याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विनोद साहू ने पक्ष रखा। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने निचली…
सरायकेला: मंगलवार की सुबह सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुगनी के समीप सड़क दुर्घटना में ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से ऑटो चालक सहित ऑटो पर सवार मजदूरी करने जा रही 15 महिला मजदूर घायल हो गई । घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह यात्री टेंपो दुगनी गांव से महिला मजदूरों को लेकर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहे साइट पर पहुंचाने सालडीह जा रहा था । इसी दौरान दुगनी के समीप एक स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में ओवरलोडेड टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया । घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-…
रांची: जमीन घोटाले मामले में निलंबित आईएएस छवि रंजन को 10 दिनों की पूछताछ के बाद मंगलवार को ईडी कोर्ट में पेश किया गया,जहां से न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व ईडी ने दो बार छवि रंजन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। सबसे पहले कोर्ट ने 6 मई को छवि रंजन को 6 दिनों की रिमांड पर ईडी को सौंपा था। फिर 12 मई को ईडी को चार दिनों की पूछताछ के लिए रिमांड मिली थी। गौरतलब है की सेना की जमीन एवं अन्य जमीन घोटाले मामले में छवि रंजन को ईडी द्वारा गिरफ्तार…
पलामू: लड़की ने शादी से इनकार किया, तो लड़की का सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया गया। लड़की के साथ मारपीट भी की गयी। मामला झारखंड के पलामू इलाके के पाटन थाना क्षेत्र का है। लड़की के पिता का देहांत हो चुका है। एक भाई और तीन बहों में लड़की सबसे छोटी है। घरवालों ने उसकी शादी तय की। 20 अप्रैल शादी की तारीख थी। लड़की मना करती रही की वह शादी नहीं करना चाहती लेकिन घरवाले नहीं मानें। लड़की की शादी की तैयारी होनी लगी। बारात दरवाजे तक पहुंच गयी। लड़की शादी नहीं करना चाहती थी तो वो घर…
रांची के कांटा टोली इलाके में स्थित यूएनआई बिल्डिंग के सातवें फ्लोर से एक महिला को ब्राउन सुगर के साथ महिला समिति के सदस्यों ने रंगेहाथ पकड़ा। इसे पकड़ने के लिए महिला समिति के लोगों ने ही जाल बिछाया था। इससे पहले समिति के सदस्यों ने उक्त महिला की रेकी की थी। गिरफ्तार की गयी महिला का नाम अस्मिना परवीन है। वह मूल रूप से पलामू जिला की रहने वाली है। उसका ससुराल रांची के गुदड़ी चौक के पास है। बताया जा रहा है कि अस्मिना परवीन यूएनआई बिल्डिंग के सातवें फ्लोर में रहती है। मिली जानकारी के अनुसार महिला…
लातेहार: लातेहार जिले के बेतला स्थित पलामू टाईगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत बेतला-छिपादोहर मार्ग पर स्थित बक्सामोड़ के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन से धक्का लगाने से एक जंगली हिरण की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही वनपाल संतोष सिंह, नवप्रोन्नत रेंजर अपने सहयोगियों के साथ घटना पर पहुंचे और हिरण के शव को अपने कब्जे में कर लिया। प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ. मीरा सिंह के द्वारा विभागीय प्रक्रिया के तहत शव का अंत्यपरीक्षण किया गया। इसके बाद उसके शव को दफन करा दिया। मामले में नव प्रोन्नत रेंजर उमेश दुबे ने कहा कि हिरण को धक्का मारने वाले वाहन…
जमशेदपुर: जमशेदपुर में सोमवार की शाम लगभग 4:30 जोरदार आंधी आई और यह आंधी लगभग आधे घंटे रही।इस आधे घंटे में आंधी के बाद हल्की बारिश हुई। कई पेड़ पौधे टूटकर सड़क पर गिर गए ।गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के पास एक पीपल पेड़ की बड़ी से डाली टूटने के कारण पपीता विक्रेता राजू की मौत पेड़ के नीचे दबने से हो गई। वेंडर एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि यह सब सरकार की लापरवाही है कि पुराने पेड़ों की ओर ध्यान नहीं देते हैं। इस गरीब परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिया जाए।
जमशेदपुर: जमशेदपुर में इन दिनों चलती वाहनों में आग लगने की घटना बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन किसी न किसी क्षेत्र से आग लगने की सूचना आ रही है। इसी कड़ी में साकची में खड़ी कार में आग लग गयी, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। जिसे दमकल की टीम आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। गौरतलब है कि 2 दिन पहले एक चलती मोटरसाइकिल में भी आग लग गई थी, और वह धू धू कर जल गया। गाड़ी सवार कूद कर अपनी जान बचाई। घटना साकची थाना अंतर्गत जेल रोड…
