Author: Admin

राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक युवती निवेदिता की गोली मारकर हत्या कर देने वाला आरोपी अंकित ने आज फेसबुक लाइव खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है. ये घटना राजधानी रांची के कोकर स्थित अयोध्यापुरी की है. उसने जर्जर मकान में खुद को गोली मारी है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गयी है. आपको बता दें शुक्रवार को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पटेल चौक के समीप छात्रा निवेदिता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. वह नवादा की रहने वाली थी. बताया जा रहा…

Read More

रामगढ़: रामगढ़ पुलिस ने दो कांडो का उद्भेदन करते हुए 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  इनके पास से दो पिस्टल चार जिंदा कारतूस के साथ ₹25000 नगद एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी शनिवार को रामगढ़ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी है। गिरफ्तार किए गए सभी अपराधी 11 अप्रैल को एलआईसी मुख्य शाखा से करीब 29 लाख रुपए एवं कोहिनूर ज्वेलर्स में 10 लाख से ज्यादा के ज्वेलरी की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने बताया कि इन सभी…

Read More

दुमका: बाल कल्याण समिति ने शनिवार को दुमका के शनि मंदिर के सामने भीख मां गरे तीन बच्चों का रेस्क्यू करवाया है। चाइल्डलाइन दुमका के टीम मेंबर निशा कुमारी, शांतिलता हेम्ब्रम और निक्कू कुमार ने 11, 09 और 07 वर्ष के दो बालिका और एक बालक को रेस्क्यू कर तीनों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान इन बच्चों को भीख देनेवाले लोगों को समझाया गया कि वह किसी भी बच्चे को भीख न दें। बच्चे के हाथ में भीख का कटोरा नहीं बल्कि किताब, कलम और पेन होना चाहिये। यदि 18 साल से कम उम्र का कोई भी…

Read More

रांची: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भी जमकर जश्न मनाया. राजधानी रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में ढोल-नगाड़े बजे. पटाखे फोड़े गये. कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे. मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा के बड़बोलेपन के कारण भाजपा का हाल आने वाले दिनों में और बुरा होने वाला है. यह परिणाम आनेवाले चुनाव के लिए सुखद संदेश है. बाकि राज्यों में जो चुनाव होने वाले हैं वहां भी कांग्रेस अपना परचम लहरायेगी. यह कर्नाटक की जनता की जीत है. पार्टी विधायक…

Read More

साहिबगंज:  बोरियो थाना क्षेत्र की तेलाे पंचायत के बड़ा बयासी गांव के तरुण कुमार साह की पत्नी 24 वर्षीय मीरा देवी की मौत शुक्रवार की देर रात सदर अस्पताल में हो गई। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, तब ससुराल वाले उसे लेकर बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। स्वजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मौत के बाद मीरा देवी के मायके वालों ने अस्पताल में ही उसके पति की जमकर पिटाई कर दी। मीरा देवी के मायके बरहेट के गोपलाडीह…

Read More

सीबीएसई के 12वीं बोर्ड का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। प्रदेश का रिजल्ट 89.72 प्रतिशत रहा। इसबार भी छात्राओं का ही दबदबा रहा। 92.94 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 87.45 रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। इस अवसर पर अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को भी मैं हार्दिक बधाई देता हूं। आप सभी छात्र-छात्राएं खूब आगे बढ़ें, यही…

Read More

दुमका  में रेल की पटरी पर 15 वर्षीय नाबालिग की लाश मिली है। लाश पर से कुछ कपड़े भी गायब थे, लाश पटरी पर अर्द्ध नग्न अवस्था में पड़ी थी। घटना दुमका के शिकारीपाड़ा में दुमका-रामपुरहाट रेलखंड इलाके में सिमलती गांव की है। लाश पोल संख्या 151 के पास मिली है। लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लाश के पास से एक नोटबुक भी मिला है जिससे यह पता चल रहा है कि मृतक छात्रा नौंवी क्लास की छात्रा है। नोटबुक पर जिस स्कूल का नाम दर्ज है वह यहां से काफी दूर है। छात्रा…

Read More

रांची में टाटा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्धाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इस मौके पर टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी और वाइस चेयरमैन टाटा स्टील नवल टाटा मौजूद रहे। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह सिंह सहित टाटा के कई वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर, विधायक और सरकारी अधिकारी मौजूद रहे। राजधानी के कांके में यह आधुनिक अस्पताल तैयार हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, रांची में टाटा कैंसर अस्पताल का उद्धाटन हुआ है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई चीजें जुड़ती आयी हैं लेकिन कैंसर से संबंधित स्वास्थ्य सुविधा इस…

Read More

रांची: निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन की रिमांड खत्म होने के बाद आज उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें चार दिनों की रिमांड पर भेज दिया। झारखंड के निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन के लिए ईडी ने कोर्ट से 6 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने चार दिनों की रिमांड मंजूर की। इस फैसले के बाद अब उन्हें 16 मई तक ईडी के सवालों का सामना करना होगा। छवि रंजन की हिरासत अवधि आज खत्म हो रही थी। ऐसे में तय था कि उन्हें कोर्ट में पेश किया जायेगा। पहले ही आशंका जाहिर की…

Read More

रांची: रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के होरेदाग में बुधवार की देर रात अपने ही गांव में चोरी की नियत से चोरी करने पहुंचे गाँव के सिर किशुन सिंह का 26 वर्षिय पुत्र मिथुन सिंह को ग्रामीणों ने चोरी करते पकड़ लिया।और पुलिस को सूचना देने के बजाए कानून को अपने हाथों में लेकर चोर को जम कर पिटाई कर दिया।जिस से मिथून सिंह गंभीर रूप से गायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया।जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी है। वहीं पुलिस को घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम होरेदाग गांव पहुचीं और…

Read More