Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पलामू में आदिवासी युवती का सिर मुंडाकर पंचायत ने गांव में घुमाया, बरात लौटने से नाराज था पंचायत
    झारखण्ड

    पलामू में आदिवासी युवती का सिर मुंडाकर पंचायत ने गांव में घुमाया, बरात लौटने से नाराज था पंचायत

    AdminBy AdminMay 15, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू: लड़की ने शादी से इनकार किया, तो लड़की का सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया गया। लड़की के साथ मारपीट भी की गयी। मामला झारखंड के पलामू इलाके के पाटन थाना क्षेत्र का है। लड़की के पिता का देहांत हो चुका है। एक भाई और तीन बहों में लड़की सबसे छोटी है।

    घरवालों ने उसकी शादी तय की। 20 अप्रैल शादी की तारीख थी। लड़की मना करती रही की वह शादी नहीं करना चाहती लेकिन घरवाले नहीं मानें। लड़की की शादी की तैयारी होनी लगी। बारात दरवाजे तक पहुंच गयी। लड़की शादी नहीं करना चाहती थी तो वो घर से भाग गयी। नतीजतन शादी नहीं हुई और बरात लौट गई।

    इसके बाद लड़की के स्वजनों ने पाटन थाने में आवेदन देकर गुमशुदगी की शिकायत की। वह करीब बीस दिनों के बाद अपने घर लौटी। इसके बाद रविवार को गांव में पंचायत बैठी।

    शादी से इनकार को लेकर लड़की से सवाल किए गए। पंचायत के इस सवाल पर वह चुप रही। नाराज पंचायत ने उसे दंडित करने का तुलगकी फरमान जारी किया गया। इसके बाद लड़की का जबरन मुंडन किया गया और इसके बाद उसे पूरे गांव में घुमाया गया। गांव में घुमाने के बाद देर रात उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। चर्चा है कि लड़की का गांव के एक लड़के से प्रेम-प्रसंग था। इस कारण उसने शादी से इनकार कर दिया था।

    पाटन थाना प्रभारी गुलशन गौरव ने बताया कि पंचायत द्वारा दंडित कर लड़की को जंगल में छोड़ने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाशी शुरू की। लड़की सोमवार को आरेदाना जंगल के पास मिली। वह बेसुध है। कुछ बोल नहीं रही है। इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। उसके परिवार के लोगों की तरफ से अभी तक लिखित शिकायत नहीं की गई है।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.