Author: Admin

पलामू:  पलामू जिले के पाटन के बैंक मैनेजर बनकर पुलिसकर्मी के बैंक खाते से रुपए गायब करने वाले साइबर अपराधी को देवघर से गिरफ्तार किया गया है। घटना पांच वर्ष पहले की है ।  बैंक मैनेजर बन कर लोगों के खाते से पैसों को गायब करने वाले साइबर अपराधी को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साइबर अपराधी देवघर के न्यू कॉलोनी के इलाके में रहता है और कंप्यूटर रिपेयर की दुकान चलाता था। गिरफ्तार अपराधी से पुलिस ने कई बड़ी जानकारियां ली है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद ने बताया कि…

Read More

सरायकेला खरसावां: सरायकेला खरसावां जिला पुलिस ने बैंक कलेक्शन एजेंटों से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त हुई है।सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में गिरोह का खुलासा करते हुए सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि विगत 26 अप्रैल को राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर कैनाल के पास इंडसइंड बैंक कलेक्शन एजेंट से दो अपराध कर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर 1लाख 57 हज़ार लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था।इसके बाद सरायकेला एसपी और एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित की गई छापामारी…

Read More

बोकारो: बोकारो के जारीडीह थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास महिंद्रा मॉडल फ्यूल्स के शोरूम में बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने पर्ची देकर रंगदारी की मांग की। नहीं देने पर सभी को गोली मारने की धमकी भी दी। वहीं पर्ची देने के बाद निकलते वक्त एक अपराधी ने अपने हथियार से कई राउंड फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन गोली चली नहीं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। इस घटना के बाद शोरूम के कर्मियों में दहशत का माहौल है। शोरूम के मैनेजर के सूचना पर पहुंचे जारीडीह थाना की पुलिस ने मामले की जांच…

Read More

पश्चिम सिंहभूम के कोल्हान के इलाकों में मौत बिछी है। एक बार फिर मौत के रास्ते में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गयी। इस बार मौत का शिकार हुआ है दस साल का बच्चा। इन इलाकों में लगातार ग्रामीण आईईडी बम की चपेट में आ रहे हैं। नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम आईईडी विस्फोट में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है. घटना टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु गांव स्थित तेनदा जंगल में घटी है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने अभिभावकों के साथ पत्ता तोड़ने और लकड़ी लाने जंगल गया था।…

Read More

गोड्डा: ईसीएल की राजमहल परियोजना के बसडीहा खनन क्षेत्र की गहरी खाई में गिरे 14 वर्षीय किशोर शाहबाज अंसारी का शव 48 घंटे के बाद शुक्रवार को सुबह निकाला गया। बीते बुधवार की अल सुबह ही उक्त किशोर कोयला चुनने के दौरान करीब 300 फीट गहरे खदान में समा गया था। बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिनों से यहां एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी। शुक्रवार की सुबह खनन क्षेत्र के गहरे पानी में किशोर का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस प्रशासन की निगरानी में एनडीआरएफ की टीम ने शव को गहरी खदान से बाहर निकाला। पुलिस अब आगे की…

Read More

बोकारो: बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र स्थित होन्हे गांव में मोहन महतो के घर में आग लग गयी. आग इतनी तेज थी कि घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गये. शनिवार 20 मई, 2023 को उसकी पुत्री की शादी को लेकर बारात आने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही इस घटना ने सबको झकझोर दिया. बताया गया कि कंडेर पंचायत स्थित होन्हे गांव निवासी मोहन महतो की पुत्री की शादी को लेकर लगन रश्म की अदायगी की गयी. रात में सभी अतिथि और ग्रामीण समारोह में शामिल होने के बाद अपने-अपने घर चले गये.…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर्नाटक में सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बेंगलुरु जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छह दिनों बाद गुरुवार की शाम को लौटे हैं। शनिवार को सीएम कर्नाटक के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। सीएम की यह यात्रा कई मायनों में अहम बताई जा रही है, दिल्ली में हेमंत सोरेन ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से भी मुलाकात की थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की थी। दिल्ली में हेमंत सोरेन ने की कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात दिल्ली प्रवास के…

Read More

भारतीय रिजर्व बैंक ने सबसे बड़ी करेंसी 2000 रुपये के नोट पर बड़ा फैसला लिया है. रिजर्व बैंक के अनुसार, 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इस सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा. इसका मतलब है कि यदि किसी के पास दो हजार रुपए का नोट है तो उसकी मान्यता बनी रहेगी. आरीबआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने फैसले में दलील दी  है कि क्लीन नोट पॉलिसी के तहत नोट की वापसी की है. आरबीआई ने कहा है कि यह नोट 30 सितंबर तक कानूनी रूप…

Read More

लोहरदगा: लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उडुमुड़ू के कक्षा दो के छात्र कृष कुमार साहू की कोयल नदी में डूबने से मौत हो गई । घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षकों को बंधक बनाते जमकर हंगामा किया । मौके पर पहुंचे बीईईओ तथा पुलिस के जवानों ने सभी शिक्षकों को ग्रामीणों को चंगुल से छुड़ाते हुए अपने सुरक्षा में ले लिया है । बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया है । पुलिस ने विधालय के आठ शिक्षकों को अपने हिरासत में लिया है । बताया जाता है कि उत्क्रमित…

Read More

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में मरीज की मौत में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। गंभीर मरीज को ऑक्सीजन उपलब्ध होने के बाद भी उसे नहीं दिया गया। यहां तक कि नेबुलाइज भी नहीं किया। मेडिकल बोर्ड की इस रिपोर्ट के बाद अस्पताल प्रबंधन ने 11 नर्स को निलंबित कर दिया है। मामला 9 मई को भर्ती सीतारामडेरा निवासी महावीर पाड़ेया की मौत से जुड़ा है। परिजनों के हंगामा के बाद अस्पताल के प्रशासक व एसडीओ पियूष सिन्हा ने तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया था। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर अब अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई की है।…

Read More