Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की कुल्हाड़ी से की हत्या

    May 11, 2026

    CM सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में STF का बड़ा एक्शन, बिहार-यूपी से तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 11, 2026

    SBI ATM के अंदर चल रही हेयर कटिंग सैलून! दानापुर की अनोखी दुकान बनी चर्चा का विषय

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»फर्जी बैंक मैनेजर बनकर पुलिसकर्मी को ठगने वाला साइबर अपराधी पांच साल बाद गिरफ्तार
    झारखण्ड

    फर्जी बैंक मैनेजर बनकर पुलिसकर्मी को ठगने वाला साइबर अपराधी पांच साल बाद गिरफ्तार

    AdminBy AdminMay 20, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू:  पलामू जिले के पाटन के बैंक मैनेजर बनकर पुलिसकर्मी के बैंक खाते से रुपए गायब करने वाले साइबर अपराधी को देवघर से गिरफ्तार किया गया है। घटना पांच वर्ष पहले की है ।  बैंक मैनेजर बन कर लोगों के खाते से पैसों को गायब करने वाले साइबर अपराधी को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साइबर अपराधी देवघर के न्यू कॉलोनी के इलाके में रहता है और कंप्यूटर रिपेयर की दुकान चलाता था। गिरफ्तार अपराधी से पुलिस ने कई बड़ी जानकारियां ली है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद ने बताया कि साइबर अपराधी सुबेश कुमार को देवघर से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि 2018 में पुलिस हवलदार कृष्ण मुरारी पांडेय के बैंक खाता से 93 हजार रुपये गायब हुए थे। कृष्ण मुरारी पांडेय पलामू के पाटन का रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि एक नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को पाटन का बैंक मैनेजर बताया था। एटीम के बारे में जानकारी ली और कहा कि एटीएम बंद हो गया है। कृष्ण मुरारी पांडेय से कॉल करने वाले को एटीएम, बैंक खातों का डिटेल दे दिया था। डिटेल देने के बाद उनके बैंक खाते से करीब 93 हजार रुपये गायब हो गए थे। 93 हजार में से 23 हजार रुपये सुबेश कुमार के खाते में गए थे।

    पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान करते हुए सुबेश कुमार तक पंहुची थी। घटना के बाद से सुबेश काफी दिनों तक फरार था। पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि सुबेश देवघर में आया है। एक कंप्यूटर रिपेयर की दुकान चला रहा है। इस सूचना के आलोक में पलामू के साइबर थाना के पुलिस ने देवघर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद उसे पलामू लाया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

    सुबेश के गिरोह से जुड़े हुए कई अन्य लोग हैं, जिनके खिलाफ पुलिस छापेमारी कर रही है। उसने पुलिस को बताया है कि किस प्रकार साइबर अपराध लोगों को ठग रहे हैं। बैंक खातों में पैसों का को किस प्रकार बांटते है। पुलिस की जांच में कई बातों का खुलासा हुआ है, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की कुल्हाड़ी से की हत्या

    May 11, 2026

    मनी लॉन्ड्रिंग मामला में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 2 साल बाद मिली बेल

    May 11, 2026

    रांची से 18 माह की मासूम अदिति पांडे लापता, सूचना देने पर ₹50 हजार इनाम घोषित

    May 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की कुल्हाड़ी से की हत्या
    • CM सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में STF का बड़ा एक्शन, बिहार-यूपी से तीन आरोपी गिरफ्तार
    • SBI ATM के अंदर चल रही हेयर कटिंग सैलून! दानापुर की अनोखी दुकान बनी चर्चा का विषय
    • मनी लॉन्ड्रिंग मामला में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 2 साल बाद मिली बेल
    • रांची से 18 माह की मासूम अदिति पांडे लापता, सूचना देने पर ₹50 हजार इनाम घोषित
    • Koylanchal Samvad e-paper | 11th May | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.