Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने डेटाबेस के एकीकरण और सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों के उन्नयन के चलते सदस्य सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। ईपीएफओ के अनुसार इस वजह से वर्तमान में दावा (क्लेम) दाखिल करने, पासबुक डाउनलोड करने समेत कई ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ईपीएफओ की ऑनलाइन सेवाएं एक जुलाई तक रहेंगी बंद संगठन ने बताया कि यह तकनीकी कार्य नियोजित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है ताकि भविष्य में सदस्यों को अधिक तेज, सुरक्षित और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। ईपीएफओ को उम्मीद है कि सभी सेवाएं एक जुलाई…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चक्रधरपुर–सोनुआ मुख्य मार्ग पर निश्चिंतपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे पैदल जा रही एक युवती को बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। सड़क छोड़ किनारे तक पहुंचा ट्रैक्टर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर सड़क की सीमा छोड़कर सड़क किनारे तक पहुंच गया,…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची से सटे बेड़ों गांव में सावित्री खजूर रहती हैं. वह अपना नर्सरी चलाती हैं. जहां अपनी छोटी सी जमीन में महोगोनी, आम, जामुन और भी कई चीज तरह के पौधे तैयार की हैं. इसके अलावा ब्रह्मास्त्र, नीमस्त्र, अग्निअस्त्र यह सारे जैविक दवाई अपने हाथों से बनाने का काम करती हैं. सहजन के पत्ते गुड, सड़े हुए गोबर इन सारे ऑर्गेनिक चीजों से ही वह यह बनाती हैं, जिससे वह महीने की 50000 रुपये से उपर तक की कमाई कर लेती हैं. सावित्री ने बताया कि कभी दूसरे के खेतों में मजदूरी करती थी, लेकिन आज खुद…
Ranchi: झारखंड कांग्रेस सियासत से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू को उनके पद से होल्ड पर डाल दिया गया है. यह बड़ी कार्रवाई यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब द्वारा की गई है.कांग्रेस से जुड़े लोगों के मुताबिक कुमार गौरव पर संगठन में अनुशासनहीनता बरतने के गंभीर आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि बीते दिनों धनबाद में एक घटना घटी थी जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व से उनकी लिखित शिकायत की गई थी.
Ranchi : पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव का बेटा रोहित उरांव निर्धारित समय पर ईडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुआ. ईडी शराब घोटाले की जारी जांच में पूछताछ के लिए उसे समन कर 29 जून को दिन के 11 बजे तक हाजिर होने का समय दिया था. रोहित द्वारा हाजिर होने के बदले समय मांगे जाने की सूचना है. लेकिन इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है.
मतदाता सूची का राष्ट्रव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का तीसरा चरण 30 जून से शुरू हो रहा है। इस चरण में झारखंड के साथ ही देश 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित राज्यों में एसआईआर होगा। इसके लिए 30 जून से 29 जुलाई तक BLO घर-घर दस्तक देंगे। मतदाताओं को दो कापी गणना प्रपत्र दिए जाएंगे, जिसे भरकर बीएलओ को वापस करना है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत धनबाद जिले में रविवार तक 76 प्रतिशत तक मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन कार्याललय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुल 21 लाख 15 हजार…
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग शहर में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। शहर के मिशन अस्पताल के समीप तेज रफ्तार से आ रही एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े और गुजर रहे कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों को टक्कर मारने के बाद कार बिजली के पोल और चापाकल से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सभी…
