Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब छात्र-छात्राएं अपने प्रमाण पत्रों में नाम, जन्मतिथि या अन्य स्वीकृत गलतियों को ठीक कराने के लिए 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. पहले यह समय-सीमा 30 जून 2026 तय की गई थी. परिषद के इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को विशेष राहत मिलेगी, जिनके शैक्षणिक दस्तावेजों में किसी प्रकार की त्रुटि है और जो समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे. अब उन्हें सुधार के लिए अतिरिक्त तीन महीने का समय…
नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए बिहार सरकार एक रुपये की टोकन राशि पर भूमि देगी। यह भूमि गन्ना उद्योग विभाग या बिहार राज्य चीनी निगम की होगी। इसका रकबा 40 एकड़ तक होगा, जो 30 वर्षों के लिए लीज पर दी जाएगी। ऐसे कई विशेष प्रविधान बिहार गन्ना उद्योग प्रोत्साहन नीति-2026 में किए गए हैं, जिसे मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिल चुकी है। भूमि क्रय पर निबंधन शुल्क एवं स्टांप शुल्क की शत-प्रतिशत प्रतिपूर्ति होगी। उत्पादित चीनी पर पांच वर्षों तक एसजीएसटी की पूर्ण प्रतिपूर्ति का प्रविधान है। गुरुवार को प्रेस-वार्ता कर गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने दावा…
रांची: मोहर्रम पर्व के अवसर पर 27 जून (शनिवार) को राजधानी रांची में ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस को लेकर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन रांची जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर 27 जून को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त तथा निजी विद्यालय बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और संभावित ट्रैफिक जाम एवं असुविधा से बचाने के…
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स (RIMS) भेजा गया था, उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि मृतक के परिजनों ने की है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। कोयला लदे ट्रक ने सवारी वाहन को मारी टक्कर यह हादसा रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (NH-23) पर लारी-बरलौंग के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, कोयला लदा एक तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक…
झारखंड सरकार ने छात्राओं के स्वास्थ्य और शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने दो महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी देते हुए सरकारी स्कूलों की छात्राओं को नि:शुल्क सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने और 100 नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खोलने का रास्ता साफ कर दिया है. विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई योजना प्राधिकार समिति की बैठक में इन दोनों प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गई. सरकार इन दोनों योजनाओं पर कुल 845 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इनमें छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए 124 करोड़ रुपये, जबकि नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों…
रांची: राजधानी रांची में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभिन्न तिथियों पर निकलने वाले ताजिया और मुहर्रम जुलूस को देखते हुए शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। कई प्रमुख सड़कों पर निर्धारित समय के दौरान सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपने मार्ग की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि…
राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, डॉ. विपेंद्र कुमार सिन्हा, प्राध्यापक (सर्जरी), रिम्स रांची को कार्यकारी व्यवस्था के तहत तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक रिम्स निदेशक का प्रभार सौंपा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू रहेगी और अगले आदेश तक प्रभावी होगी। साथ ही, इस प्रस्ताव को विभागीय मंत्री-सह-अध्यक्ष, शासी परिषद की स्वीकृति प्राप्त होने की भी जानकारी दी गई है।
