Author: Admin

हरिद्वार/देहरादून:उत्तराखंड के कई सरकारी संस्थानों, निकायों, पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों और उत्तराखंड के पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी भरे मेल मसूरी नगर पालिका, हरिद्वार नगर निगम को भेजे गए हैं. मेल भेजने वाले ने खुद को कथित तौर पर खालिस्तान से जुड़ा बताया है. इसके अलावा पुलिस थानों को मिली धमकी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी दी गई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हरिद्वार नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल के जरिए धमकी भरा…

Read More

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से बुधवार (24 जून 2026) की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सिंबली इलाके में सुकराला माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक मिनीबस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 25 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, हुआ हादसा प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मिनीबस सुकराला माता मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिंबली क्षेत्र में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। सड़क संकरी और ढलान वाली…

Read More

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन गोदाम (वेयरहाउस) का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है। अचानक भरभराकर गिरा निर्माणाधीन ढांचा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक निर्माण कार्य के दौरान अचानक गोदाम का ढांचा भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के वक्त वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। देखते ही देखते पूरा इलाका धूल…

Read More

आरा: भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए जगदीशपुर अनुमंडल के डीएसपी राजेश कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें मुख्यालय क्लोज कर दिया गया है। उनकी जगह बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा को जगदीशपुर का नया एसडीपीओ (डीएसपी) नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ को लेकर पूरे बिहार में राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज है। मामले में मृतक की मां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में तत्कालीन…

Read More

रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एवं मेडिकल शिक्षण संस्थान राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच अब तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की टीम रिम्स पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीआईडी अधिकारियों ने संस्थान के विभिन्न विभागों से एडमिशन से संबंधित दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जुटानी शुरू कर दी हैं। रिम्स में एडमिशन प्रक्रिया को लेकर सामने आई शिकायतों और आरोपों के बाद राज्य स्तर पर इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में सामने आए महिला के सामूहिक दुष्कर्म और निर्मम हत्या के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध के बाद पुलिस ने जांच का दायरा रांची से बाहर बढ़ाते हुए लातेहार, बोकारो और अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस को तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तीन संदिग्ध आरोपियों के लातेहार और बाद में बोकारो क्षेत्र में होने की सूचना मिली है। इसके बाद विशेष पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है। घटना को लेकर लोगों…

Read More

चाईबासा:मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सोनपोखरी गांव में खेत की जुताई के दौरान एक संदिग्ध मोर्टार शेल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. करीब 30 किलोग्राम वजन और लगभग दो फीट लंबे इस जंग लगे विस्फोटक जैसी वस्तु मिलने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उसे अपने कब्जे में ले लिया. मिली जानकारी के अनुसार, सोनपोखरी गांव निवासी विजय हेंब्रम के खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य चल रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर चालक शिवचरण महतो को मिट्टी के नीचे किसी भारी वस्तु के दबे होने का एहसास हुआ. जब मिट्टी हटाई तो…

Read More

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार शाम झारखंड प्रीमियर लीग (जेपीएल) के फाइनल मुकाबले के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मैच देखने के लिए उम्मीद से कहीं अधिक संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंच गए। अचानक बढ़ी भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षा व्यवस्था नाकाम साबित हुई, जिसके कारण वेस्ट गेट पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना में कई दर्शकों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह था। दोपहर से ही दर्शकों का स्टेडियम पहुंचना शुरू…

Read More