Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026

    झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»उत्तराखंड में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप! केदारनाथ-बदरीनाथ समेत कई जगहों को उड़ाने की चेतावनी
    Breaking News

    उत्तराखंड में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप! केदारनाथ-बदरीनाथ समेत कई जगहों को उड़ाने की चेतावनी

    AdminBy AdminJune 24, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    हरिद्वार/देहरादून:उत्तराखंड के कई सरकारी संस्थानों, निकायों, पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों और उत्तराखंड के पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी भरे मेल मसूरी नगर पालिका, हरिद्वार नगर निगम को भेजे गए हैं. मेल भेजने वाले ने खुद को कथित तौर पर खालिस्तान से जुड़ा बताया है. इसके अलावा पुलिस थानों को मिली धमकी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी दी गई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    हरिद्वार नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल के जरिए धमकी भरा मेल भेजा गया है. मेल में हरिद्वार नगर निगम के अलावा उत्तराखंड के ऋषिकेश, केदारनाथ ज्योतिर्लिंग और बदरीनाथ धाम को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. कथित तौर पर धमकी देने वालों ने खुद को खालिस्तान से जुड़ा बताया और बदले की बात भी मेल में लिखी है.

    पुलिस थानों को मिली बस से उड़ाने की धमकी: वहीं उत्तराखंड पुलिस के थानों को सोशल मीडिया के माध्यम से बम धमाकों की धमकी मिली है. पुलिस ने इस मामले में नगर कोतवाली में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में हरियाणा के अंबाला निवासी एक युवक का नाम सामने आया है.

    नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रवि प्रसाद कवि ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि 22 जून 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी पोस्ट के जरिए प्रसारित की गई. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद आमजन में भय और दहशत का माहौल बनने की आशंका जताई गई.

    धमकी भरी मेल मिलने के बाद हरिद्वार नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि,

    ‘धमकी भरा मेल मिला है. इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है. उधर, पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है. खुफिया विभाग को अलर्ट किया गया है’.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026

    झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी

    August 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 8 की मौत; 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से ज्यादा लापता
    • चाकू से गोदकर की गई उपेंद्र कुमार मिश्रा की हत्या, भाई ने वायरल तस्वीर देखकर पहचाना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.