Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
लोक कार्य के लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण. राष्ट्रपति भवन में शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों लिया सम्मान।
झारखंड में 8 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों के राशन कार्ड रद्द करने की तैयारी चल रही है. राज्य सरकार ने ऐसे लाखों राशन कार्डों की पहचान की है, जिनका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो रहा है. खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार, राज्य में 8,02,685 ऐसे राशन कार्डधारी चिन्हित किए गए हैं जिन्होंने पिछले छह महीने, एक साल या उससे भी ज्यादा समय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन नहीं लिया है. ऐसे कार्डों का अब सत्यापन किया जा रहा है और जांच के बाद इन्हें रद्द किया जा सकता है. क्यों हो रही है राशन कार्डों…
मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) ने भारतीय फिनटेक स्टार्टअप क्रेड (Cred) के फाउंडर कुणाल शाह को वॉट्सऐप (WhatsApp) का नया ग्लोबल हेड नियुक्त किया है.यह फैसला ऐसे समय आया है जब मेटा ने क्रेड में करीब 900 मिलियन डॉलर यानी लगभग 8,550 करोड़ रुपये का एक बड़ा निवेश किया है .अब दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स में से एक WhatsApp की कमान कुणाल शाह के हाथ में होगी. कुणाल शाह के पास फिनटेक सेक्टर और डिजिटल पेमेंट्स का एक बेहद शानदार अनुभव है, जिसका फायदा मेटा उठाना चाहता है. हालांकि उनके सामने कई बड़ी चुनौतियां भी हैं, जिनका असर आने…
रांची:झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मौसम केंद्र, रांची के पूर्वानुमान के अनुसार 23 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मंगलवार को इन इलाकों में बारिश के आसार मौसम केंद्र के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, खूंटी,…
रांची: झारखंड में मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस मुख्यालय ने व्यापक योजना तैयार की है। जुलूसों और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना रोकने के लिए 16 हजार से अधिक पुलिस एवं होमगार्ड जवानों के साथ केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की सात कंपनियां तैनात की जाएंगी। संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और गतिविधियों पर ड्रोन तथा वीडियो निगरानी रखी जाएगी। मोहर्रम पर झारखंड में किलेबंदी सुरक्षा के लिए राज्य को तीन प्रमुख जोन में बांटा गया है। रांची, पलामू और हजारीबाग क्षेत्र को विशेष निगरानी वाले जोन के…
राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना चरण (इन्यूमरेशन फेज) 30 जून से 29 जुलाई तक संपन्न होगा। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (इन्यूमरेशन फार्म) देंगे, जिन्हें भरकर तथा हस्ताक्षर कर बीएलओ को लौटाना होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनसार, इस दौरान मतदाताओं को कोई दस्तावेज नहीं देना है। फार्म भरकर तथा उसपर हस्ताक्षर कर बीएलओ को लोटाने के साथ ही प्रारुप मतदाता सूची में उनका नाम सम्मिलित हो जाएगा। दूसरे शब्दों में, जो भी मतदाता हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करेंगे, उनका नाम प्रारुप मतदाता सूची में आ जाएगा। चाहे…
धनबाद के कालूबथान थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 चोरी की मोटरसाइकिलें और एक मास्टर की बरामद की गई है। ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने प्रेस वार्ता में बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई थी। गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर छापेमारी कर गिरोह के सदस्यों को दबोचा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। बरामद मोटरसाइकिलों…
तेहरान: ईरान के कतर और पाकिस्तान को तगड़ा झटका देते हुए उनकी मध्यस्थता पर पानी फेर दिया है। ईरान ने कहा है कि वह वह चार-पक्षीय फॉर्मेट में शामिल नहीं होगा। इस फॉर्मेट में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली वार्ता में पाकिस्तान और कतर भी शामिल होना चाहते थे। ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका को अपने वादे पूरे करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। ईरान ने जल्द से जल्द तेल निर्यात पर अमेरिकी प्रतिबंध खत्म करने, फ्रीज संपत्तियों की वापसी जैसे मुद्दों को हल करने पर जोर दिया है। लेबनान में युद्धविराम…
