Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026

    रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»ईरान ने पाकिस्तान-कतर को दिया झटका, अमेरिका वार्ता के चार-पक्षीय फॉर्मेट से किया इनकार
    Breaking News

    ईरान ने पाकिस्तान-कतर को दिया झटका, अमेरिका वार्ता के चार-पक्षीय फॉर्मेट से किया इनकार

    AdminBy AdminJune 22, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    तेहरान: ईरान के कतर और पाकिस्तान को तगड़ा झटका देते हुए उनकी मध्यस्थता पर पानी फेर दिया है। ईरान ने कहा है कि वह वह चार-पक्षीय फॉर्मेट में शामिल नहीं होगा। इस फॉर्मेट में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली वार्ता में पाकिस्तान और कतर भी शामिल होना चाहते थे। ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका को अपने वादे पूरे करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। ईरान ने जल्द से जल्द तेल निर्यात पर अमेरिकी प्रतिबंध खत्म करने, फ्रीज संपत्तियों की वापसी जैसे मुद्दों को हल करने पर जोर दिया है।

    लेबनान में युद्धविराम पर अड़ा ईरान

    ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियों के बाद तेहरान ने चार-पक्षीय फॉर्मेट को आगे न बढ़ाने का फैसला किया। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के अनुसार, बगाई ने कहा कि रविवार सुबह बातचीत शुरू हुई और इसमें संभावित अंतिम समझौते से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, “लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त होना चाहिए।” बगाई ने कहा कि वार्ताकारों ने ईरानी तेल की बिक्री के लिए आवश्यक लाइसेंस और जमे हुए ईरानी परिसंपत्तियों की रिहाई पर चर्चा की।

    स्विट्जरलैंड में वार्ता संपन्न

    अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता रविवार को शुरू हुई। इसमें पाकिस्तान, कतर, अमेरिका और ईरान शामिल थे। चारों देशों के प्रतिनिधि रविवार को स्विट्जरलैंड के शहर ल्यूसर्न पहुंचे और दिन भर अलग-अलग प्रारूपों में बातचीत की। अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर उपस्थित थे, जबकि तेहरान का नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने किया। वार्ता में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी भी मौजूद थे।

    ईरानी विदेश मंत्री ने क्या कहा?

    रविवार देर रात तक चली बातचीत के बाद, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटा दिए गए हैं और विदेशों में जमा की गई देश की कुछ संपत्तियों को मुक्त कर दिया गया है। X पर एक पोस्ट में, अब्बास अरघची ने यह भी कहा कि “पाकिस्तान और कतर की लगातार मध्यस्थता से लेबनान युद्ध खत्म करने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। ईरान के लिए तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात पर लगी रोक हटा दी गई है, नाकेबंदी खत्म कर दी गई है, कुछ फ्रीज़ की गई संपत्ति जारी कर दी गई है और बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण और विकास योजना शुरू की गई है। पहली असली परीक्षा: लेबनान डी-कॉन्फ्लिक्शन सेल।”

    पाकिस्तान और कतर ने क्या कहा?

    पाकिस्तानी और कतरी मध्यस्थों के अनुसार, वार्ता सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में संपन्न हुई और उत्साहजनक प्रगति हुई है। एक बयान में घोषणा की गई कि दोनों युद्धरत राष्ट्र मध्यस्थता पर राजनीतिक निगरानी रखने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति स्थापित करने पर सहमत हुए हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026

    रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    • झारखंड की छात्राओं को बड़ा तोहफा! नवंबर से मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट स्कूल
    • रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शुक्रवार-शनिवार इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th June | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.