मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) ने भारतीय फिनटेक स्टार्टअप क्रेड (Cred) के फाउंडर कुणाल शाह को वॉट्सऐप (WhatsApp) का नया ग्लोबल हेड नियुक्त किया है.यह फैसला ऐसे समय आया है जब मेटा ने क्रेड में करीब 900 मिलियन डॉलर यानी लगभग 8,550 करोड़ रुपये का एक बड़ा निवेश किया है .अब दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स में से एक WhatsApp की कमान कुणाल शाह के हाथ में होगी. कुणाल शाह के पास फिनटेक सेक्टर और डिजिटल पेमेंट्स का एक बेहद शानदार अनुभव है, जिसका फायदा मेटा उठाना चाहता है. हालांकि उनके सामने कई बड़ी चुनौतियां भी हैं, जिनका असर आने वाले समय में करोड़ों यूजर्स पर पड़ सकता है.
कुणाल शाह को अब वॉट्सऐप के लिए कमाई के नए रास्ते तलाशने होंगे, एडवरटाइजमेंट और सब्सक्रिप्शन फीचर्स को मजबूत करना होगा . इसके साथ ही ऐप के अंदर एआई (AI) एजेंट्स को सही तरीके से जोड़ना होगा. आइए जानते हैं कि वॉट्सऐप के नए बॉस के सामने कौन सी बड़ी चुनौतियां हैं…

