Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के करीबी माने जाने वाले सुबोध राय को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने ओरमांझी स्थित उनके तरंगनी बॉटलर्स बॉटलिंग प्लांट को भी सील कर दिया है। यह कार्रवाई मंगलवार रात रांची पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त छापेमारी के दौरान की गई। अधिकारियों ने ओरमांझी स्थित फैक्ट्री परिसर में जांच की, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया। मैनेजर और ट्रक ड्राइवर भी गिरफ्तार छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री के मैनेजर और एक ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार…
रांची: झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज (2 जुलाई) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक राज्य सचिवालय के प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शाम 4 बजे शुरू होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य के विकास, उद्योग, निवेश और प्रशासन से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार, बैठक में नई औद्योगिक नीति (Industrial Policy) और नई टेक्सटाइल नीति (Textile Policy) को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इन प्रस्तावों पर उद्योग जगत, निवेशकों और युवाओं की विशेष नजर बनी हुई है, क्योंकि इनसे राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है। बैठक की…
2 जुलाई का मौसम: झारखंड में मानसून की सक्रियता बढ़ने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 जुलाई को दोनों राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। झारखंड में अगले तीन दिनों (2 से 4 जुलाई) तक मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए वज्रपात, ओलावृष्टि और तीव्र आंधी-तूफान की आशंका जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी रांची में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी…
झारखंड हाईकोर्ट ने पारा शिक्षकों के पेंशन अधिकार से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि नियमित नियुक्ति से पहले संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर दी गई सेवा को भी पेंशन के लिए योग्य सेवा माना जाएगा. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने पांच सेवानिवृत्त इंटरमीडिएट प्रशिक्षित शिक्षकों की याचिका स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को उनकी पारा शिक्षक अवधि को जोड़कर पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ देने का निर्देश दिया है. अदालत ने यह पूरी प्रक्रिया आठ सप्ताह के भीतर पूरी करने और सेवानिवृत्ति की तिथि से भुगतान तक 6 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज देने का…
रेल मंत्रालय ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की रेल संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। इसमें तीन महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को रेलवे अधिनियम 1989 के तहत स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट घोषित किया है। इस फैसले के बाद इन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण, वन एवं पर्यावरण संबंधी मंजूरियों सहित अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं में तेजी आएगी, जिससे निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा हो पाएगा। विशेष रेलवे परियोजना का दर्जा पाने वाली परियोजनाओं में चांडिल (गुंडाबिहार)-मुरी दोहरीकरण (59.49 किमी), नीमपुरा वेस्ट आउटर केबिन-मिदनापुर तीसरी रेल लाइन (14.517 किमी) व चांडिल-अनारा-बर्नपुर (दामोदर तक) चौथी रेल लाइन (115.36…
रांची/रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने करीब दो किलोमीटर तक कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर ने चार चारपहिया वाहन, तीन दोपहिया वाहन और एक यात्री बस को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर उनकी बस…
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में मानसून की मीठी बारिश के साथ ही झारखंड की एक खास और पारंपरिक सब्जी भी बाजार में नजर आने लगी है. इस सब्जी का नाम फुटकून है, जिसे कई लोग रगड़ा के नाम से भी जानते हैं. बारिश शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों में यह प्राकृतिक रूप से उगती है और साल में केवल 15 से 20 दिनों के लिए ही बाजार में उपलब्ध होती है. यही वजह है कि इसकी मांग काफी अधिक रहती है और लोग इसका इंतजार पूरे साल करते हैं. इन दिनों जमशेदपुर के स्टेशन रोड बाजार में ग्रामीण महिलाएं और किसान…
झारखंड के देवघर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां अज्ञात हमलावरों ने एक महिला और उसके 12 साल के बेटे की सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हेठ नवाडीह गांव स्थित घर में रात करीब एक से दो बजे के बीच अज्ञात हमलावर घुस आए और रुबेदा बीबी (38) तथा उनके 12 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। घटना के समय बीबी की पुत्रवधू भी घर में मौजूद थी, जबकि उनका बड़ा बेटा काम के सिलसिले में गांव से बाहर गया हुआ था। मां और मासूम को कुल्हाड़ी और हथौड़े से…
