Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड में मानसून की रफ्तार में आई तेजी के बाद राज्य के कई इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले तीन दिनों के भीतर प्रदेश में झमाझम बारिश दर्ज की गई है, जिसने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, वर्तमान में मानसून पूरे राज्य में पूरी तरह सक्रिय है। शुक्रवार को राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही अगले दो दिनों तक तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर…
रांची: राजधानी रांची स्थित लोक भवन में आज जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति, धुर्वा के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने 16 जुलाई को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल को औपचारिक आमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रथम सेवक-सेवायत श्री ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने किया। उनके साथ समिति के सचिव श्री प्रसन्न कुमार, सदस्य श्री कमल ठाकुर एवं श्री गोपाल उपाध्याय भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने राज्यपाल को रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों और…
आदित्यपुर। करणी सेना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह हत्याकांड एवं क्षेत्र में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद का असर शुक्रवार को आदित्यपुर में भी देखने को मिला। बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए तथा विभिन्न बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का दौरा किया। बंद को देखते हुए प्रशासन पहले से ही पूरी तरह सतर्क रहा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कई…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या 01/2026) का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब 3 जुलाई 2026 से मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 19 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा के आधार पर तैयार किया गया है। यह परिणाम झारखंड हाईकोर्ट में लंबित W.P. (S) No. 1276/2026 (Vikash Chandra & Others बनाम State of Jharkhand & Others) तथा संबंधित मामलों में 30 जून…
झारखंड सरकार ने विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई. बैठक के दौरान ग्रामीण विकास, प्रशासनिक सुधार और वित्तीय प्रक्रियाओं से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी. कैबिनेट की मंजूरी पाने वाले प्रमुख प्रस्तावों में VB-GRAM G योजना भी शामिल है. सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है.…
झारखंड के सिमडेगा जिले में इन दिनों जहरीले सांपों का आतंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है. जंगल और पहाड़ों से घिरे इस जिले में बारिश शुरू होते ही सांप बड़ी संख्या में बिलों से बाहर निकल रहे हैं. साथ ही ये सांप रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहे हैं. इसके कारण सांप काटने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हाल के दिनों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है. जमीन के अंदर छिपे सांप बाहर ग्रामीणों के अनुसार, भीषण गर्मी के बाद बारिश होने से जमीन के…
Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ हुई बैठक में उन्होंने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई अहम मांगें रखीं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से झारखंड के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं करने का आग्रह किया गया है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार एशियन डेवलपमेंट बैंक से कर्ज लेकर एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने की योजना पर काम कर रही है. इसके लिए केंद्र सरकार से 5000 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मांगी गई है. इरफान अंसारी ने कहा कि देवघर AIIMS रांची…
