Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची: झारखंड में आतंकी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। एटीएस ने सूबे में एक्टिव पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआईएस (ISIS) और आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े कुल 61 संदिग्धों की पहचान की है। कुल 61 संदिग्धों में से 12 संदिग्धों का संबंध आईएसआईएस से है तो वहीं 49 संदिग्धों का संबंध अलकायदा से बताया गया है। एटीएस ने सभी जिलों के एसपी को लिखा पत्र एटीएस ने इन सभी के खिलाफ एक्शन की तैयारी कर ली है। इस संबंध में एटीएस की ओर से राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों…
रांची: झारखंड सरकार ने झारखंड रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (JHARERA) में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। राज्यपाल के आदेश के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एवं झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय कुमार सिंह को JHARERA का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार को JHARERA का सदस्य नियुक्त किया गया है। दोनों नियुक्तियां राज्यपाल के आदेश के आलोक में की गई हैं। झारखंड रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (JHARERA) राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र को पारदर्शी, जवाबदेह और उपभोक्ता हितैषी बनाने…
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की जर्जर आधारभूत संरचना, खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर की बदहाल स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया तथा आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, सुरक्षा मानकों और रखरखाव की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।…
झारखंड के चर्चित शराब घोटाले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे मामले में पूछताछ शुरू कर दी गई. ईडी ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनसे शराब घोटाले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब शुरू किए. जानकारी के अनुसार, ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाले की जांच के दौरान रोहित उरांव को दूसरा समन जारी किया था. समन में उन्हें 6 जुलाई को रांची स्थित ईडी कार्यालय में उपस्थित…
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले से एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। जिले के प्रसिद्ध सुग्गा बांध फॉल में सेल्फी लेने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में जा गिरा। काफी प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सेल्फी लेते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान आयुष तिवारी के रूप में हुई है, जो गढ़वा जिले का रहने वाला था। वह अपने दोस्तों के साथ सुग्गा बांध फॉल घूमने आया था। इसी दौरान फॉल के किनारे सेल्फी लेते…
रामगढ़ जिला के भुरकुंडा ओपी अंतर्गत रिवर साइड भुरकुंडा सेंट्रल स्कूल के जर्जर भवन में सोमवार की अहले सुबह तकरीबन 5 बजे हुए एनकाउंटर में कुख्यात प्रिंस खान गिरोह का शूटर सयाल निवासी शिवराज राम उर्फ शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। अपराधी शिवराज राम के दाहिना पैर में गोली लगी है। रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान क्रास फायरिंग क्रास फायरिंग की घटना घटी। पुलिस को टारगेट कर दो गोली चलाई पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस ने सयाल से शिवराज राम को गिरफ्तार…
जमशेदपुरः रांची: झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. आद्रा रेल मंडल में 6 से 12 जुलाई 2026 के बीच रेल लाइनों को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा. इसके लिए रेल प्रशासन रोलिंग ब्लॉक ले रहा है. इस कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने विभिन्न तिथियों में 9 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है. इसके अलावा 8 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले रोका जाएगा. यानी ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के तहत चलेंगी. वहीं, तीन एक्सप्रेस ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से प्रस्थान करेंगी. रेलवे ने यात्रियों को…
