Author: Admin

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में नेशनल हाईवे फोरलेन परियोजना को लेकर गुरुवार को तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सदर थाना क्षेत्र के चियांकी इलाके में जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव में पुलिस बल के दो जवान घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन के अनुसार, विवाद जमीन अधिग्रहण और मुआवजे को…

Read More

रांची: झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत सहायक आचार्य (पारा कोटि) के 7,304 पदों पर सीधी और बैकलॉग नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधियाचना (Requisition) झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेज दी है। अधियाचना भेजे जाने के साथ ही अब भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी JSSC की होगी। माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही भर्ती विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। 7,304…

Read More

धनबाद। देशभर के कोयला कर्मियों के लिए राहत और खुशी की खबर है। कोयला खान भविष्य निधि संगठन (CMPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि (Provident Fund) खातों पर 7.6 प्रतिशत ब्याज देने की घोषणा की है। इस फैसले से देशभर के लगभग 4 लाख कोयला कर्मियों और खाताधारकों को सीधा लाभ मिलेगा। संगठन के अनुसार, तय ब्याज दर संबंधित सदस्यों के भविष्य निधि खातों में जमा की जाएगी, जिससे उनकी दीर्घकालिक बचत में बढ़ोतरी होगी। यह निर्णय कोयला मंत्रालय की मंजूरी के बाद लागू किया गया है। मंत्रालय ने 30 जून 2026 को ब्याज दर को स्वीकृति…

Read More

झारखंड सरकार गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ताज होटल में देश की प्रसिद्ध दर्जनभर कंपनियों के साथ 1.35 लाख करोड़ रुपये के निवेश को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रमुख कंपनियों में जिंदल की तीन (जिंदल स्टील, जिंदल न्यूक्लियर पावर और जिंदल रिन्यूएबल) कंपनियों के साथ अलग-अलग करार होगा। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रूंगटा माइंस के साथ-साथ रूंगटा संस के साथ भी करार होगा। खनन और बिजली उत्पादन के क्षेत्र में ये करार महत्वपूर्ण होंगे। टाटा स्टील, अंबुजा सीमेंट और वरुण वेबरेजेज के साथ भी करार की तैयारी की गई है। वरुण वेबरेजेज साफ्ट…

Read More

राँची: बुढ़मू अंचल के सीओ को एसीबी के द्वारा हिरासत में लेने की सूचना है। हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि एसीबी ने अंचल अधिकारी को हिरासत में लेने से पहले बुढ़मू अंचल में पदस्थापित एक राजस्व कर्मचारी से पूछताछ की थी।कर्मचारी के बयान के आधार पर CO को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Read More

रांची। राजधानी रांची का ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित जगन्नाथपुर मेला शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। हर साल लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करने वाला यह मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ मनोरंजन और व्यापार का भी बड़ा केंद्र माना जाता है। इस बार भी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रशासन तथा मंदिर समिति व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है। हालांकि, इस बीच झूला संचालकों ने व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई है। झूला संचालकों का कहना है कि इस बार सरकारी बैरिकेडिंग और सीमित स्थान के कारण उन्हें झूले लगाने में काफी…

Read More

रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र में एक ऑटो चालक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। उसकी पहचान सेक्टर-3 झोपड़ी निवासी सूरज नायक के रूप में हुई। घरवालों ने इल्जाम लगाया कि सूरज ने एक फाइनेंस कंपनी से EMI पर बैट्री ऑटो खरीदा था। कुछ समय से किस्त भुगतान को लेकर रिकवरी एजेंट और मैनेजर उस पर दबाव बना रहे थे। उनका कहना है कि एजेंट घर आकर गाली-गलौज करते थे। धमकी भी देते थे। इससे सूरज तनाव में था। मृतक की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि ऑटो की मासिक किस्त 11,650 रुपये थी। एक किस्त बकाया थी।…

Read More

पटना: बिहार की राजधानी पटना की बांकीपुर सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। जन सुराज के सूत्रधार और मशहूर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आखिरकार खुद चुनावी मैदान में उतरकर बांकीपुर से ताल ठोक दी। इस चुनावी रण को जीतने के लिए पीके ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अब सियासी गलियारों से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि प्रशांत किशोर के चुनावी अभियान को धार देने के लिए दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार और तमिलनाडु के मौजूदा मुख्यमंत्री विजय थलपति खुद पटना…

Read More

पलामू: जहां आस्था की बात होती है, वहां पौराणिक मान्यताएं उभर का सामने आती हैं. झारखंड के गढ़वा जिले में स्थित बंशीधर नगर का श्री बंशीधर मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. यह मंदिर अपनी अद्भुत मान्यता और भगवान श्रीकृष्ण की 32 मन शुद्ध सोने से बनी दुर्लभ प्रतिमा के कारण पूरे देश में विशेष पहचान रखती है. कहा जाता है कि इतनी विशाल शुद्ध स्वर्ण प्रतिमा विश्व में भी बेहद दुर्लभ है, जो इस मंदिर को अनोखा बनाती है. 300 साल पुराना है मंदिर बता दें कि मंदिर की स्थापना लगभग 300…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के सैदापोरा इलाके में बुधवार को हुए एनकाउंटर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के स्थानीय कमांडर जाकिर गनी को मार गिराया गया। यह अभियान पिछले पांच दिनों से लगातार जारी था, जिसमें भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके की गहन तलाशी ले रही हैं ताकि…

Read More