Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
गया। बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम शनिवार, 11 जुलाई से गया में शुरू हो गया है। इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विधायकों को संसदीय परंपराओं, विधायी प्रक्रियाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों, जनप्रतिनिधि के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा आधुनिक संसदीय कार्यप्रणाली से अवगत कराना है। यह कार्यक्रम बिहार विधानसभा सचिवालय, प्राइड (PRIDE), लोकसभा सचिवालय और बिपार्ड (BIPARD) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में कुल सात शैक्षणिक सत्र होंगे, जिनमें देश के अनुभवी संसदीय विशेषज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी और संवैधानिक…
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को मिली स्पेशल पावर का असर माफिया में दिखने लगा है. सीआईएसएफ के एक्शन से पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड तक माफिया कांप उड़े है. आलम यह है कि अब माफिया के पास बोरिया-बिस्तर बांध कर भागने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है. जी हां, यहां पर हम बात कर रहे हैं केंद्र सरकार की ‘जीरो कोल लीकेज’ मुहिम के तहत सीआईएसएफ की तरफ से शुरू किए गए एक्शन की. एमएमडीआर एक्ट के तहत मिले नए अधिकारों के बाद सीआईएसएफ अब अवैध कोयला खनन, भंडारण और ट्रांसपोर्ट करने वाले माफिया के खिलाफ सीधा एक्शल…
शहर के चर्चित डीडी बार के सामने हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड और प्रत्युष आनंद पर जानलेवा हमले के मामले में जांच अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिख रही है। लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को नाटकीय अंदाज में बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के तुरंत बाद इसकी जानकारी इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो गई, जिससे पूरे मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, सोनारी निवासी राहुल दुबे के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह रविदास गिरोह से जुड़ा हुआ बताया जाता है।…
पटना: बिहार के लाखों बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए शुक्रवार को राहत भरी खबर आई. जब सीएम सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 97.84 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी से 1,423.94 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया. इसके साथ सीएम ने ऐलान किया कि पेंशन की राशि अब हर महीने की 10 तारीख तक लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाएगी. इससे जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद मिलेगी. साथ ही उन्हें रोजमर्रा के खर्चों के लिए किसी तरह की परेशानी को नहीं उठाना होगा. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद वर्गों…
राँची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवे में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है । पिठौरिया थाना मौके पर मौजूद मामले की छान बिन कर रही है ।
पटना। बिहार सरकार ने राज्य में सड़क अवसंरचना को मजबूत बनाने और टोल वसूली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से नई टोल नीति लागू कर दी है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद पथ निर्माण विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब व्यावसायिक वाहनों को राज्य के स्टेट हाईवे और 250 मीटर से अधिक लंबे पुलों पर टोल टैक्स देना होगा। यदि कोई वाहन चालक टोल देने से बचता है या बिना भुगतान किए निकल जाता है, तो उसे दोगुना जुर्माना देना पड़ेगा। नई नीति में टोल वसूली, ऑनलाइन…
झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गुरतुर गांव में शुक्रवार को एक महिला ने 65 वर्षीय बुजुर्ग की टांगी से हमला कर हत्या कर दी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला को शक था कि बुजुर्ग ओझा-गुणी और टोना-टोटका के जरिए उसके परिवार को नुकसान पहुंचा रहे थे. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को मौके से ही हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार, मृतक केशव राम अपने घर के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान गांव की रहने वाली सुनीता…
रांची/खूंटी: केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले झारखंड के खूंटी जिले के प्रवासी मजदूर अनमोल डोडराय का पार्थिव शरीर गुरुवार को रांची पहुंचा। जैसे ही शव रांची पहुंचा, परिजनों का दर्द छलक पड़ा। अपने भाई का शव देखते ही बहन फूट-फूटकर रोने लगीं। वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। अनमोल डोडराय रोजी-रोटी की तलाश में केरल गए थे, लेकिन वायनाड में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने उनकी जिंदगी छीन ली। इस हादसे ने न सिर्फ एक परिवार का सहारा छीन लिया, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों…
Ranchi. झारखंड के लोहरदगा जिले में एक निजी स्कूल के छात्रावास के कमरे में सो रही 12 वर्षीय एक छात्रा की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात कुरु थाना क्षेत्र के महुआटोली स्थित ‘सनवासीरा हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल’ में हुई। कुरु थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया, “सांप ने चार छात्राओं को डसा था, जिनमें से एक की मौत हो गई। दो छात्राओं का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक छात्रा को बेहतर इलाज के…
झारखंड सरकार द्वारा नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 के दूसरे दिन आयोजित बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (बीटूजी) संवाद के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश-विदेश के प्रमुख उद्योग संगठनों, वैश्विक निवेशकों तथा कारपोरेट प्रतिनिधिमंडलों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में पर्यटन, विनिर्माण, हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, औद्योगिक अवसंरचना तथा निवेश के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग वी कुएन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के साथ दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करने में गहरी रुचि व्यक्त की। बैठक में निवेश आकर्षित करने, विश्वस्तरीय स्किल…
