Author: Admin

Ranchi : झारखंड कैडर के 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान जेल आईजी सुदर्शन मंडल की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई. इसके बाद उन्हें रांची के कोकर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, सुदर्शन मंडल को तबीयत बिगड़ने पर तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया. सूत्रों के अनुसार, उन्हें हृदय संबंधी समस्या की शिकायत के बाद भर्ती किया गया है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक ऐसी सनसनीखेज डकैती को अंजाम दिया है, जिसने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तापे गांव स्थित एक बड़े राइस मिल और कोल्ड ड्रिंक्स गोदाम में करीब 20 से 22 हथियारबंद अपराधी देर रात घुसे और लगभग पांच घंटे तक पूरे परिसर में आतंक मचाते रहे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को बंधक बनाया, उनके साथ मारपीट की, मालिक के अपहरण की धमकी दी और 3 लाख 35 हजार रुपये नकद, ट्रांसफार्मर का कॉपर वायर तथा गोदाम में रखी कोल्ड ड्रिंक्स की बड़ी…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की और अब तक करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। यह घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय…

Read More

पटना। राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग विवाद और मारपीट-फायरिंग मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक एवं निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर को बड़ी कानूनी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है। इसी मामले में अदालत ने खान सर के तीन अन्य स्टाफ सदस्यों को भी अग्रिम जमानत दी है, जबकि पहले से जेल में बंद उनके दो सुरक्षा गार्डों को भी नियमित जमानत मिल गई है। कोर्ट के इस फैसले के बाद बहुचर्चित कोचिंग विवाद में नया मोड़ आ गया है। यह मामला 2…

Read More

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले से सोमवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। गिरिडीह सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक और शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. बीएन झा का शव पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि डॉ. झा रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। कुछ समय बाद उनका शव कुएं में मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में…

Read More

दुमका जिले के मसानजोर स्थित झारखंड सरकार के सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में ठहरे एक चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । शनिवार सुबह उनका शव कमरे के बेड पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही मसानजोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय चिकित्सक से जांच कराकर मौत की पुष्टि कराई। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। ‎मृतक की पहचान 48 वर्षीय डॉ. शशि दिनकर मिंज के रूप में हुई है। वह रांची के बरियातू के रहनेवाले थे और वर्तमान में हजारीबाग सदर अस्पताल में पदस्थापित थे। उनकी पत्नी भी…

Read More

रांची। झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव (लो-प्रेशर एरिया) के प्रभाव से राज्य के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने 13 और 14 जुलाई के लिए रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।…

Read More

रांची। राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित मानकी ढीपा रिंग रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय रंजीत बैठा की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को घटनास्थल पर रखकर करीब साढ़े चार घंटे तक रिंग रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों के लिए 30 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, घटनास्थल पर अंडरपास और स्पीड ब्रेकर के निर्माण सहित कई मांगें प्रशासन के सामने रखीं। लगातार बारिश के बावजूद ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।…

Read More

गया। बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम शनिवार, 11 जुलाई से गया में शुरू हो गया है। इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विधायकों को संसदीय परंपराओं, विधायी प्रक्रियाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों, जनप्रतिनिधि के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा आधुनिक संसदीय कार्यप्रणाली से अवगत कराना है। यह कार्यक्रम बिहार विधानसभा सचिवालय, प्राइड (PRIDE), लोकसभा सचिवालय और बिपार्ड (BIPARD) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में कुल सात शैक्षणिक सत्र होंगे, जिनमें देश के अनुभवी संसदीय विशेषज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी और संवैधानिक…

Read More

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को मिली स्‍पेशल पावर का असर माफिया में दिखने लगा है. सीआईएसएफ के एक्‍शन से पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड तक माफिया कांप उड़े है. आलम यह है कि अब माफिया के पास बोरिया-बिस्‍तर बांध कर भागने के सिवाय कोई दूसरा रास्‍ता नहीं बचा है. जी हां, यहां पर हम बात कर रहे हैं केंद्र सरकार की ‘जीरो कोल लीकेज’ मुहिम के तहत सीआईएसएफ की तरफ से शुरू किए गए एक्‍शन की. एमएमडीआर एक्ट के तहत मिले नए अधिकारों के बाद सीआईएसएफ अब अवैध कोयला खनन, भंडारण और ट्रांसपोर्ट करने वाले माफिया के खिलाफ सीधा एक्‍शल…

Read More