Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
राँची में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ राँची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेन रोड स्थित नटराज होटल में छापेमारी कर पुलिस ने मॉनिटर लिजार्ड के 30 हत्था जोड़ी बरामद किए। मामले में तीन लोगों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार।
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. आज यानी 15 मई को सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गई हैं. तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में (Petrol Diesel Price Today) में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है. आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3.00 से लेकर ₹3.60 प्रति लीटर तक का इजाफा देखा गया है.
राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आठ हजार करोड़ रुपये विभिन्न जिलों को आवंटित कर दिए हैं। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष के छह माह के लिए है। जिलों को जारी आवंटन आदेश में विभाग द्वारा पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के तहत ही लाभुकों के खाते में राशि हस्तांतरित करने की बात कही गई है। इधर, जिलों को राशि आवंटित होने से लाभुकों को राशि शीघ्र मिलने की संभावना बढ़ गई है। अप्रैल और मई दोनों माह की राशि एक साथ खाते में हस्तांतरित की जा सकती है। खाते में आएंगे 5000 रुपये इस तरह प्रत्येक लाभुक…
Ranchi: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम आज जेल से निकलेंगे. ईडी की विशेष कोर्ट ने आलमगीर आलम की बेल की निर्धारित राशि जमा करने के बाद उनका रिलीज़ आर्डर जारी कर दिया. इससे पहले पीएमएलए की विशेष कोर्ट में उनके अधिवक्ता ने बेल बॉन्ड की राशि 1-1 लाख के दो निजी मुचलके को भरा था. जिसके बाद अदालत ने पर आलमगीर आलम को नियमित जमानत दी. आलमगीर आलम की पत्नी विधायक निसात आलम बेलर बनी है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से उनकी जमानत याचिका मंजूर होने के बाद चौथे दिन पीएमएलए कोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जिसके बाद उनका रिलीज…
रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर खोरहा टोली से लापता हुई 18 माह की बच्ची अदिति की तलाश में पुलिस की टीम लगातार अभियान चला रही है। बुधवार को पुलिस ने बच्ची के घर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का री-क्रिएशन किया और हर पहलू से जांच शुरू की। सदर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ दोपहर करीब 12 बजे बच्ची के घर पहुंचे। बच्ची के लापता होने के समय की परिस्थितियों को दोबारा समझने का प्रयास किया। यह जानने की कोशिश की कि बच्ची किस तरह खेल रही थी, उस दौरान घर में कौन-कौन मौजूद था और आसपास क्या गतिविधियां…
झारखंड में जल्द ही सिपाही के 9362 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में रोस्टर क्लियरेंस पर बैठक बुलाई गई है। इसके साथ ही तकनीकी बाधाओं को दूर कर भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। रोस्टर क्लियरेंस के बाद प्रस्ताव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को भेजा जाएगा और फिर विज्ञापन का प्रकाशन होगा। पुलिस मुख्यालय ने पूर्व में सभी जिला व इकाइयों से आरक्षी संवर्ग (चालक, आर्मरर और बिगुलर को छोड़कर) के लिए श्रेणीवार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कैबिनेट की बैठक में सिर्फ चार गाडि़यों के काफिले से पहुंचे हैं. हाल ही में पीएम मोदी ने लोगों से पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील की थी. पीएम मोदी ने अब अपना काफिला भी घटा दिया है. ईरान युद्ध के कारण दुनियाभर में उभरे ऊर्जा संकट को देखते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से कई अपील की हैं. पीएम मोदी की अपील के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपना काफिला घटा दिया है. अमित शाह ने अपना काफिला आधे से भी कम कर दिया गया है. वह कैबिनेट मीटिंग में सिर्फ 4…
झारखंड के पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र के किताझोर मोहल्ले में एक बेटे ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने ही 60 वर्षीय पिता की हसुआ से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी बेटे को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। बहाने से पिता को घर बुलाया, फिर हो गया विवाद पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दिवाकर सरदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिवाकर सरदार एक मिठाई दुकान में काम करते थे और ज्यादातर वहीं रहते…
18 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं जो सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनकी प्रतीक्षा समाप्त हो गई है। सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए अपने रोल नंबर से सीबीएसई 12वीं मार्कशीट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई क्लास 12 नतीजे देखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के विकल्प मौजूद हैं। स्टूडेंट्स सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, www.cbse.gov.in के साथ डिजिलॉकर www.digilocker.gov.in और उमंग ऐप web.umang.gov.in पर CBSE Class 12th रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा SMS और IVRS पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा मौजूद है। How to Check CBSE Class…
Ranchi : लंबे समय से इलाजरत पूर्व मंत्री माधव लाल का निधन हो गया हैं. उन्होंने रांची के बरियातू पल्स अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे काफी लंबे समय से बीमार थे और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो से रांची रेफर किया गया था. डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. माधव लाल सिंह गोमिया विधानसभा से चार बार (1985, 1990, 2000 और 2009) गोमिया विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया. बिहार से लेकर झारखंड बनने तक, वे हमेशा आम जनता की मुखर आवाज़ बने रहे. बिहार सरकार और झारखंड सरकार में वह एक-एक बार मंत्री भी…
