Ranchi: आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने रांची के रातू रोड स्थित एक बिल्डर के ठिकानों पर छापा मारा है. छापेमारी की कार्रवाई आयकर विभाग ने दोपहर में शुरू की. छापेमारी के दायरे में कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशकों को भी शामिल किया गया है. विभाग ने यह कार्रवाई बिल्डर द्वारा अपनी वास्तविक आमदनी छिपाकर टैक्स की चोरी करने की सूचना के आधार पर की है.

