Author: Admin

रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों और पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया। धमकी ई-मेल के माध्यम से मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड), साइबर सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तत्काल अलर्ट मोड में आ गईं। राजधानी रांची के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में सुरक्षा एजेंसियों ने पहुंचकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया और पूरे परिसर की गहन जांच की। प्रारंभिक जांच में अब तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। हालांकि,…

Read More

NEET UG 2026 Topper From Jharkhand: एनटीए की तरफ से जारी टॉपर्स लिस्ट के अनुसार, नीट यूजी 2026 में इस बार भी झारखंड का कोई भी छात्र देश की टॉप 100 रैंक में जगह नहीं बना सका. इसके बावजूद राज्य के कई छात्रों ने अच्छे अंक हासिल कर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की उम्मीद मजबूत की है. रांची के ज्ञानेंद्र गर्व का शानदार प्रदर्शन रांची के ज्ञानेंद्र गर्व ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 676 हासिल की. उन्हें परीक्षा में 665 अंक मिले और उनका परसेंटाइल 99.96 रहा. ज्ञानेंद्र के पिता कुमार मयंक भूषण गढ़वा में एसडीओ हैं,…

Read More

गुमला। झारखंड के गुमला जिले से शुक्रवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया पंचायत अंतर्गत ठिबु टोली गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर 60 वर्षीय महिला जाटी देवी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति बुधा खड़िया पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी…

Read More

डुमरी विधायक व जेकेएलएम सुप्रीमजयराम महतो ने सुखाड़ होने की संभावना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि राज्य में इस वर्ष कमजोर मानसून चिंता बढ़ा रहा है। इसका सीधा असर खेती-किसानी, जल स्रोतों और ग्रामीण आजीविका पर पड़ेगा। राज्य सरकार को मजबूत कृषि नीति के साथ काम करना होगा। राज्य में कृषि काफी हद तक मौसमी बारिश पर निर्भर है। इस वर्ष देश में पिछले सौ वर्षों में सबसे कम बरसात वाला यह पांचवां जून था। झारखंड के सिंचाई योग्य भूमि में आधे से अधिक में सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है, ये एक…

Read More

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले स्थित बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोयला लदी एक मालगाड़ी के वैगन में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हालांकि लोको पायलट की सतर्कता, स्टेशन प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और सीआईएसएफ फायर टीम की मुस्तैदी के कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, यह मालगाड़ी कुशमाही से चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन (CTPS) के लिए कोयला लेकर जा रही थी। आग मालगाड़ी के तीसरे वैगन में लगी,…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य के हजारों प्रतियोगी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए अपनी तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया है। आयोग ने वन क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) प्रतियोगिता परीक्षा-2024, सहायक वन संरक्षक (Assistant Conservator of Forest) प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक परीक्षण (Physical Test) की नई तिथियां जारी कर दी हैं। वहीं झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। जेपीएससी के इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। आयोग ने स्पष्ट…

Read More

हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि यदि किसी विशेष किराया नियंत्रण कानून के तहत किरायेदार को बेदखल करने का अधिकार रेंट कंट्रोलर को दिया गया है, तो ऐसे मामलों की सुनवाई वाणिज्यिक अदालत (कामर्शियल कोर्ट) नहीं कर सकती। अदालत ने कहा कि केवल इस आधार पर कि लीज पर ली गई संपत्ति का उपयोग पूरी तरह व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हो रहा है, कामर्शियल कोर्ट को उस विवाद पर अधिकार क्षेत्र प्राप्त नहीं हो जाता। इसके साथ ही अदालत ने एक निजी कंपनी की याचिका खारिज कर दी। मामला…

Read More

NEET UG RE Exam Result 2026 : एनटीए ने नीट यूजी 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे. जिसमें से 11 लाख 21 हजार पास हुए हैं. एनटीए ने आज ही फाइनल आंसर-की जारी की थी. अब फाइनल रिजल्ट भी घोषित कर दिया है. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट एनटीए की वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं सभी अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं. इसके साथ ही टॉप रैंकर्स, राज्यवार टॉपर्स, श्रेणीवार टॉपर्स (SC, ST, OBC-NCL, Gen-EWS, PwBD, PwD), श्रेणीवार कट-ऑफ अंक तथा भाषा-वार भागीदारी की जानकारी…

Read More

लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और उनको उसके बाद सालों का इंतजार करना पड़ता है। झारखंड में एक और ऐसा ही मामला देखने को मिला है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों में लिपिक (क्लर्क) पदों पर पहले बार वर्ष 2023 में भर्ती निकालकर आवेदन शुरू किये थे। इसके बाद इस भर्ती के लिए अगले साल 2024 में फिर से आवेदन लिए गए। लेकिन अब 864 रिक्त पदों को भरने के लिए होने वाली इस भर्ती पर रोक लग गई है।…

Read More

आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत मिली है। गुरुवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट इस मामले में आरोप तय करने पर कोई फैसला नहीं सुना सकी। अदालत ने सुनवाई के बाद अपना आदेश सुरक्षित रखते हुए अगली तारीख 31 जुलाई निर्धारित की है। अब सभी की निगाहें उस दिन होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि मामले में आरोप तय किए जाएंगे या नहीं। यह मामला लंबे समय से देश की राजनीति और न्यायिक प्रक्रिया के केंद्र…

Read More