Author: Admin

जमशेदपुर:राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है. इन पुरस्कारों के लिए कई जाने-माने कलाकारों और उनकी फिल्मों को चुना गया है. इनमें एक नाम जिसने झारखंड और यहां की संस्कृति को गर्व दिलाया है, वो है रवि राज मुर्मू. रवि राज मुर्मू को उनकी संताली फिल्म ‘अंगेन’ के लिए ‘बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर’ का नेशनल अवॉर्ड मिला है. पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा के एक छोटे से आदिवासी परिवार से निकलकर इस पुरस्कार को पाने तक का रवि राज मुर्मू का सफर आसान नहीं था. उन्होंने बहुत मेहनत करके यह सफलता हासिल की. ​​उन्होंने अपना पूरा सफर…

Read More

जमशेदपुर के सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के देव नगर बस्ती में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। सोमवार को घटना सामने आते ही बस्ती के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग पीड़ित के घर के पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली और आरोपी 26 वर्षीय गोगाई कर्मकार को पकड़ कर जमकर पीटा। उसे जूते की माला पहनाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी गोगाई कर्मकार को पुलिस को सौंप दिया है।

Read More

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहे छात्र-युवा आंदोलन में सोमवार को एक महत्वपूर्ण मोड़ आया। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। यह फैसला सरकार की ओर से बातचीत की पहल और आंदोलन से जुड़ी मांगों पर चर्चा के आश्वासन के बाद लिया गया। अभिजीत दिपके पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के साथ धरने पर बैठे थे। आंदोलन का मुख्य मुद्दा शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा कथित पेपर लीक मामलों पर कार्रवाई की मांग रहा है।…

Read More

त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) और IPS अधिकारी अनुराग धांकर की सोमवार को पुलिस मुख्यालय में मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनका शव पुलिस मुख्यालय स्थित कार्यालय के चैंबर में फंदे से लटका मिला. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उन्हें अगरतला स्थित गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक तौर पर घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कल 21 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई गयी है. प्रोजेक्ट भवन में दोपहर 3 बजे से सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू होगी. इस बैठक में कई महत्वपूर्व प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

Read More

रांची जिला के कांके प्रखंड स्थित नगड़ी में बननेवाले गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज , हास्पिटल एंड रिसर्च, रांची (जीएमसीएचआर) अर्थात रिम्स-2 के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जिम्मेदारी झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीसीएल) को सौंपी है, जिसके द्वारा इस संस्थान के डिजाइन तैयार करने तथा निर्माण सहित पांच वर्ष के प्रोजेक्ट के लिए एजेंसी के चयन को लेकर टेंडर आमंत्रित कर दिया गया है। 4189.41 करोड़ से बननेवाले रिम्स-2 की योजना की स्वीकृति इसी माह कैबिनेट ने प्रदान की, जिसके बाद यह टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका निर्माण नगड़ी में…

Read More

स्पेन ने फीके और कमोबेश निराशाजनक रहे वर्ल्ड कप फ़ाइनल में अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार पुरुष फुटबॉल विश्व कप का ख़िताब अपने नाम किया. मैच का एकमात्र गोल फेरान टोरेस ने किया, उन्होंने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही अर्जेंटीना की कड़ी चुनौती को आख़िरकार तोड़ दिया. यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने पूरे मुक़ाबले में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना की तुलना में अधिक और बेहतर मौके बनाए. दूसरी ओर अर्जेंटीना का खेल काफी हद तक रक्षात्मक और मुकाबले की रफ़्तार पर ब्रेक लगाने वाला रहा. अतिरिक्त समय शुरू होने से ठीक पहले एंज़ो फर्नांदेज को…

Read More

दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक ‘चलो संसद’ मार्च निकालने वाली है. यह मार्च सुबह 9 बजे से शुरू होगा. जिसके के लिए जंतर-मंतर पर सुबह से ही लोगों को जुटना शुरू हो गया है. हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि मार्च को लेकर किसी भी तरह की अनुमति नहीं दी गई है. ऐसे में जंतर-मंतर के पास बैरिकेडिंग की गई हैं. यहां दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. बड़ी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया है. वहीं 22 दिनों से हड़ताल पर चल रहे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने…

Read More

रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (जेएफडब्ल्यूसी) को लेकर रेलवे की ओर से पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रांची-दुमका-रांची, टाटा-हजारीबाग रोड-टाटा, रांची-पटना-रांची और रांची-गढ़वा रोड-रांची ट्रेन चलेगी। रांची-दुमका-रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन गाड़ी सं. 08619-08620 रांची-दुमका-रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल बोकारो-धनबाद- चितरंजन-जसीडीह-देवघर के रास्ते चलेगी। बताया गया है कि गाड़ी सं. 08619 रांची-दुमका अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रांची से 19 जुलाई को 20.20 बजे खुलकर अगले दिन 05.30 बजे दुमका पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 08620 दुमका-रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दुमका से 20 जुलाई…

Read More

सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान (Aamir Khan) को भी धमकी मिली है। यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट के सामने आने के बाद मिली है। वायरल पोस्ट और एक कथित ऑडियो क्लिप में एक्टर को गौरी स्प्रैट के साथ उनकी तीसरी शादी को लेकर निशाना बनाया गया है और उन पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ी बताई जा रही एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गई है। इस पोस्ट…

Read More