Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड के राशन कार्डधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले राशन का लाभ लेने के लिए केवल e-KYC कराना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि राशन कार्ड में दर्ज किसी एक सदस्य के जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) की छायाप्रति भी संबंधित जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानदार के पास जमा करनी होगी। प्रखंड आपूर्ति विभाग ने यह प्रक्रिया वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शुरू की है। इसका उद्देश्य राशन कार्डधारियों के रिकॉर्ड को अपडेट करना, पारदर्शिता बढ़ाना और केवल पात्र लाभुकों तक सरकारी…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को फिलहाल स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी पूर्व अधिसूचना के अनुसार यह परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी थी। अब आयोग ने परीक्षा को अगले आदेश तक टाल दिया है। नई परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी। परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका के बाद लिया गया फैसला पिछले कुछ दिनों से JPSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर लगातार विवाद और विरोध प्रदर्शन हो रहे…
बिहार की राजधानी पटना में कॉकरोच जनता पार्टी की आंदोलन का आंच पहुंच गई है. पटना के जेपी गोलंबर पर आज आईसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया, जिसमें गांधी मैदान थानाध्यक्ष का सर फट गया. पटना के गांधी मैदान इलाके में आज आईसा के छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. छात्र दिल्ली में हुए लाठी चार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे थे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की…
रांची में प्रतिवर्ष बड़े ही धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार का पूजा पंडाल हार साल अपने भव्यता के कारण सुर्ख़ियों में रहता है. इस साल भी भारतीय युवक संघ ने पूजा की तैयारियां शुरू कर दी है. आज 22 जुलाई को भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार ने भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण कार्य शुरू कर दिया. भूमि पूजन कार्यक्रम में रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. पूजा-अर्चना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 के पंडाल निर्माण कार्य…
रांची। झारखंड में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू माफियाओं के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। पिपरवार थाना क्षेत्र की गरही नदी से अवैध रूप से खनन कर टंडवा थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव में जमा किए गए करीब 100 ट्रैक्टर (लगभग 10 हजार सीएफटी) बालू को संयुक्त छापेमारी में जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क की जांच…
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। 22 जुलाई 2026 के लिए भी तेल कंपनियों ने नए ईंधन दर जारी कर दिए हैं। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, नोएडा और गुरुग्राम जैसे प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, बिहार, झारखंड और कर्नाटक के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े या घटे हैं। अगर आप रोजाना बाइक, कार या अन्य निजी वाहन से सफर करते हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर के ताजा पेट्रोल-डीजल रेट जानना आपके…
