Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड के बेटे आशीष कुमार दाश इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे। सरायकेला जिला के राजनगर निवासी आशीष को देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी इंफोसिस ने अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। इंफोसिस के वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे। इनका कार्यकाल 5 साल का होगा। 31 मार्च 2032 तक इस पद पर रहेंगे। बुधवार को साल 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजों के साथ कंपनी ने इस लीडरशिप बदलाव का ऐलान किया है। आशीष कुमार दाश मौजूदा सीईओ और एमडी सलिल पारिख की जगह लेंगे। एआई के नए दौर में इंफोसिस को और…
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया है। सरकार से लिखित प्रस्ताव और आश्वासन मिलने के बाद सोनम वांगचुक अनशन तोड़ने को राजी हो गए। देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनका अनशन खत्म करवाया। सोनम ने कहा कि उन्होंने अनशन तोड़ने का यह कदम कई शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अब सोनम ने सरकार से मिले प्रस्ताव को लेकर डिटेल में बयान जारी किया है और हर बात…
पेपर लीक मामले को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार एक्शन में दिख रही है। दरअसल, पेपर लीक के मामले में औरंगाबाद और महाराष्ट्र के नागपुर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्ज हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इन चारों जगहों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के लिए इन राज्यों के चीफ जस्टिस को पत्र लिखेगी। इन फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में रोज सुनवाई करवाई जाएगी जिससे दोषियों को जल्दी सजा मिले। PM मोदी ने फार्स्ट ट्रैक कोर्ट बनवाने का दिया था आश्वासन इससे पहले आज (गुरुवार को) सुबह PM नरेंद्र मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के…
Ranchi : JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच तेज हो गई है। सोशल मीडिया में वायरल खबरों के मुताबिक, गुरुवार को CID ने JPSC के पूर्व चैयरमैन एल. ख्यांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की। हालांकि एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा है। यहां याद दिला दें कि बीते मंगलवार को ख्यांग्ते ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस मामले में CID ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज की है। अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े…
झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड के राशन कार्डधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले राशन का लाभ लेने के लिए केवल e-KYC कराना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि राशन कार्ड में दर्ज किसी एक सदस्य के जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) की छायाप्रति भी संबंधित जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानदार के पास जमा करनी होगी। प्रखंड आपूर्ति विभाग ने यह प्रक्रिया वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शुरू की है। इसका उद्देश्य राशन कार्डधारियों के रिकॉर्ड को अपडेट करना, पारदर्शिता बढ़ाना और केवल पात्र लाभुकों तक सरकारी…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को फिलहाल स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी पूर्व अधिसूचना के अनुसार यह परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी थी। अब आयोग ने परीक्षा को अगले आदेश तक टाल दिया है। नई परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी। परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका के बाद लिया गया फैसला पिछले कुछ दिनों से JPSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर लगातार विवाद और विरोध प्रदर्शन हो रहे…
बिहार की राजधानी पटना में कॉकरोच जनता पार्टी की आंदोलन का आंच पहुंच गई है. पटना के जेपी गोलंबर पर आज आईसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया, जिसमें गांधी मैदान थानाध्यक्ष का सर फट गया. पटना के गांधी मैदान इलाके में आज आईसा के छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. छात्र दिल्ली में हुए लाठी चार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे थे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की…
