Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
पटना। नीट (NEET) पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और हाल के छात्र आंदोलनों के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में छात्र संगठनों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। हालांकि, पटना के डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई। पथराव और बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता की जांच कर रही सीआईडी ने शुक्रवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। रांची के दो होटलों में छापेमारी, 3 और आरोपी गिरफ्तार सीआईडी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए रांची के दो होटलों में भी छापेमारी की है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) विभिन्न डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों की जांच कर रहा है। सीआईडी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा संचालन…
पटना। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब बिहार के कई जिलों तक फैल चुका है। पिछले तीन दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में छात्र संगठनों द्वारा प्रदर्शन, सड़क जाम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। गुरुवार को छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया, जिसके चलते कई जिलों में जनजीवन प्रभावित रहा। दूसरी ओर, बढ़ते प्रदर्शन और हिंसा की घटनाओं…
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए राज्य में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, राजस्व संग्रहण, रिक्त पदों पर नियुक्ति और तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बनता है। ऐसे में इस अवैध नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ त्वरित…
पेपर लीक संशोधन बिल पर मोदी कैबिनेट से लगी मुहर, 10 साल तक जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना और क्या प्रावधान?
नई दिल्ली: पेपर लीक और परीक्षा में धांधली पर सख्ती बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है. जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस अहम फैसले पर मुहर लगी. संशोधन विधेयक के तहत पेपर लीक करने वालों और संगठित पेपर लीक माफिया के खिलाफ पहले से कहीं अधिक कठोर दंड का प्रावधान किया गया है. नए प्रावधानों के अनुसार दोषी पाए जाने पर अधिकतम 10 साल की कैद और 10 करोड़ रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकेगा.…
गुमला। शक इंसान को किस कदर हैवान बना देता है, इसकी एक रूह कंपा देने वाली मिसाल झारखंड के गुमला से सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के पुगु खोपा टोली में गुरुवार देर रात एक ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के महज एक शक ने एक शख्स के सिर पर खून सवार कर दिया। आरोपी ने 42 वर्षीय अनु भूषण टोप्पो की सिलबट्टे से कूच-कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी।
Jharkhand High Court : मूल रैयतों के वारिसों को नहीं लौटायी जायेगी 66 साल पूर्व अधिग्रहित भूमि. यह फैसला सुनाते हुए हाइकोर्ट ने 13 वर्ष पुरानी याचिका खारिज कर दी. यह याचिका धनबाद की पाथरडीह कोल वाशरी के लिए अधिग्रहित भूमि को लेकर दायर हुई थी. इसकी सुनवाई जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हुई. 1960-61 का भूमि अधिग्रहण वैध, चुनौती खारिज जस्टिस द्विवेदी की अदालत ने कहा है कि वर्ष 1960-61 में भूमि अधिग्रहण विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए हुआ था. प्रभावित रैयतों को मुआवजा भी मिला था. ऐसे में कई दशकों बाद अधिग्रहण की वैधता को चुनौती…
राजधानी रांची से एक बेहद ही खौफनाक मामला सामने आया है. मांडर थाना क्षेत्र में कल गुरुवार को संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर दिनदहाड़े एक 8वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला किया गया. आरोपी ने बच्चे पर 1 या 2 बार नहीं, बल्कि 20 बार लगातार बेरहमी से चाकू से हमला किया. छात्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए कांस्टेंट लेवल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लीव-इन-पार्टनर को परेशान करने का आरोप इस पूरी घटना में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि बच्चे पर हमला करने के बाद आरोपी युवक ने खुद ही…
