Author: Admin

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते को सीआईडी ने नोटिस जारी कर 28 जुलाई को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है. 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ की जाएगी. इससे पहले सीआईडी ने ख्यांगते के कांके रोड स्थित सरकारी आवास और जेपीएससी कार्यालय में उनके कक्ष पर छापेमारी की थी. करीब पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने कई दस्तावेजों की जांच की और उनसे पूछताछ भी की. इसी दौरान जेपीएससी कार्यालय और परीक्षा संचालन एजेंसी टीएसआर…

Read More

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने 2 अगस्त 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली पैरामेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. अपरिहार्य कारणों से परीक्षा को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया है. JCECEB ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तिथि की घोषणा जल्द ही समाचार पत्रों और पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in पर प्रकाशित की जाएगी. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें

Read More

झारखंड सरकार ने सरकारी कर्मियों को समय पर पदोन्नति का लाभ देने के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया बदली है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने नया संकल्प जारी कर दिया है. अब सभी विभागों में डीपीसी की बैठक वर्ष में कम-से-कम एक बार, सामान्यतः जून या जुलाई में करना अनिवार्य होगा. स्पष्ट नियम नहीं होने से वर्षों तक अटकी रहीं पदोन्नतियां राज्य सरकार ने पाया कि वर्ष 2003 की पदोन्नति संबंधी व्यवस्था में डीपीसी की बैठकों की आवृत्ति को लेकर कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं था. इस कारण कई विभागों में वर्षों तक पदोन्नति लंबित रहती थी. इससे…

Read More

धनबाद। झारखंड के धनबाद और बोकारो को जोड़ने वाला बिरसा पुल इन दिनों अपनी जर्जर स्थिति को लेकर चर्चा में है। झरिया के मोहलबनी स्थित दामोदर नदी घाट पर बना यह महत्वपूर्ण पुल अब स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है। पुल के बोकारो के अमलाबाद की ओर स्थित एक पिलर का बेस पिछले पांच से छह महीनों से दो हिस्सों में टूट चुका है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से इसकी मरम्मत या सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों को किसी भी समय बड़े हादसे की…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में बारिश के मौसम के बीच बच्चों में लेप्टोस्पायरोसिस (Leptospirosis) यानी रैट फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 25 दिनों में 28 बच्चों में इस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सकों की चिंता बढ़ गई है। संक्रमित बच्चों में अधिकांश की उम्र 2 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। कई बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रिम्स, सदर अस्पताल और निजी अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर बीमारी की पहचान और इलाज नहीं होने पर यह संक्रमण किडनी, लिवर, फेफड़े और मस्तिष्क को गंभीर रूप से…

Read More

सीबीआइ ने दूसरी सिविल सेवा परीक्षा की कॉपियों की जांच कर जो रिपोर्ट सौंपी है उसमें साफ है कि किस प्रकार ओएमआर शीट में गड़बड़ी की गयी. सीबीआइ ने बताया है कि शीट में जिन लोगों ने कम गोले भरे, उन्हें भी भरपूर अंक दिया गया. गोपला सिंह जो जेपीएससी के तत्कालीन सदस्य थे, उनके बेटे कुंदन कुमार सिंह ने ओएमआर में सिर्फ 19 गोले भरे थे, लेकिन रिजल्ट में उन्हें 88 अंक दे दिये गये. अंत में वह चयनित भी हुए. ऐसा ही कई कॉपियों में पाया गया. ऐसे में यह तय है कि जिन्हें नौकरी मिल गयी है,…

Read More

साहिबगंज जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हैवानियत की हर हद पार कर दी है. यहां एक शराबी पिता ने मामूली विवाद के बाद अपने ही इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला करने की कोशिश की, लेकिन बेटी के शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है. यह दिल दहला देने वाली घटना रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की…

Read More

 झारखंड में माओवादी विचारधारा का अंत अब तय नजर आ रहा है. पुलिस और सुरक्षा बलों के चौतरफा घेराबंदी और राज्य सरकार की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के प्रभाव में आकर माओवादी लगातार मुख्यधारा में लौट रहे हैं. इसी क्रम में कल 28 जुलाई को एक बार फिर 16 कुख्यात माओवादी सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण कर अपने हथियार डालेंगे. इस आत्मसमर्पण करने वाले समूह पर कुल 60 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इनमें सबसे प्रमुख चेहरा 15 लाख रुपये का इनामी रिजनल कमांडर संतोष उर्फ गांधी है. इसके साथ ही 10-10 लाख रुपये के इनामी तीन जोनल कमांडर, पांच-पांच…

Read More