Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
New Delhi : सीजेआई सूर्यकांत ने जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के प्रयोग के लेकर कहा कि इस मामले में एक स्पष्ट प्रोटोकॉल तय किया जाना चाहिए. आज गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका दायर पर सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ताओं की ओर से सीनियर एडवोकेट वृंदा ग्रोवर ने दलीलें रखीं. उन्होंने कोर्ट को बताया कि प्रदर्शनकारियों पर धातु (मेटैलिक) के पैलेट दागे गये. मेटैलिक पैलेट घायल लोगों के शरीर से बरामद हुए हैं. सीनियर अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर की दलील सुनने के बाद चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने…
बिहार के खगड़िया जिले में कार्यरत महिला अमीन का शव बुधवार को उनके किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। 2023 में अमीन पद पर हुआ था चयन मृतका कटिहार जिले के समेली थाना क्षेत्र के कोठिया वार्ड संख्या-4, चकला मौला नगर पंचायत की रहने वाली थीं। वर्ष 2023 में उन्होंने अमीन की परीक्षा पास की थी और इसके बाद उनका…
राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत गणना चरण बुधवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना पपत्र डिजिटाइज्ड कर दिए गए। इनमें 2,20,94,859 ऐसे मतदाता हैं, जिन्होंने गणना प्रपत्र भरकर तथा हस्ताक्षर कर बीएलओ को सौंपे हैं। इन सभी के नाम पांच अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारुप मतदाता सूची में होंगे। वहीं, एएसडीडी सूची में 43,68,377 मतदाता सम्मिलित है, जिनके नाम प्रारुप मतदाता सूची में नहीं होंगे। हालांकि इन्हें दावा आपत्ति चरण के दौरान अपना पक्ष रखने का अवसर प्राप्त होगा। पांच अगस्त से चार सितंबर तक ये दावा-आपत्ति…
रांची: झारखंड की उत्पाद नीति, शराब आपूर्ति व्यवस्था और झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से जुड़े कथित वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने तेज कर दी है। जांच के क्रम में ब्यूरो ने उत्पाद विभाग और JSBCL के तीन पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों को 4 अगस्त 2026 को पूछताछ के लिए तलब किया है। ACB के अनुसार जांच के दौरान पहले दर्ज किए गए बयानों का उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों से मिलान किया जा रहा है। जहां किसी तथ्य पर अतिरिक्त स्पष्टीकरण की आवश्यकता महसूस हो रही है, वहां संबंधित अधिकारियों और व्यक्तियों को…
एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाया और फिर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या की इस भयानक कहानी को छिपाने की भी कोशिश इस प्रेमी ने की थी लेकिन पुलिस ने अब पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है। दरअसल भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में झारखंड निवासी युवती की हत्या में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने युवती के प्रेमी सिट्टू यादव उर्फ मंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह हत्या का नामजद आरोपित भी है। सिट्टू यादव उर्फ मंजित कुमार चरपोखरी थाना क्षेत्र के…
देशभर में चर्चा का विषय बने NEET UG पेपर लीक मामले की जांच अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में करीब 20 हजार पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में सैकड़ों दस्तावेज, गवाहों के बयान और कई अहम सबूत शामिल किए गए हैं। हालांकि कुछ संलग्न दस्तावेजों की स्कैनिंग अभी पूरी नहीं होने के कारण सीबीआई ने उन्हें बाद में दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा। कोर्ट ने एजेंसी की इस मांग को स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई…
पटना। बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान से ठीक एक दिन पहले जन सुराज के संस्थापक और प्रत्याशी प्रशांत किशोर कानूनी विवाद में घिर गए हैं। पटना के शास्त्री नगर थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। यह शिकायत जदयू (JDU) के विधान परिषद सदस्य (MLC) नीरज कुमार की ओर से दर्ज कराई गई है। मामला पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक चुनावी वीडियो से जुड़ा है, जिसे प्रशांत किशोर ने सार्वजनिक रूप से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किया गया फर्जी वीडियो बताया था। इसी बयान को लेकर जदयू ने कड़ी आपत्ति जताते हुए…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी रांची स्थित CID मुख्यालय पहुंचे, जहां विशेष जांच दल (SIT) ने उनसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की। इससे पहले मंगलवार को भी उनसे करीब आठ घंटे तक लंबी पूछताछ की गई थी। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा संचालन और परीक्षा से जुड़ी एजेंसियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। इस मामले को…
