Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड सरकार ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के लिए बड़ी राहत देते हुए अगस्त 2026 से टेक होम राशन (THR) का वितरण दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने के बाद इस संबंध में सभी जिलों को आदेश जारी कर दिया है. राज्य के 38,957 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अब नियमित रूप से पूरक पोषाहार का वितरण किया जाएगा, जिससे करीब 14 लाख से अधिक लाभुकों को सीधा फायदा मिलेगा. दरअसल, नई आपूर्ति एजेंसियों के चयन और टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण…
झारखंड के खूंटी जिले में बकरी चोरी के शक में 35 वर्षीय व्यक्ति की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या करने और एक अन्य व्यक्ति को घायल करने के मामले में गांव के मुखिया समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के बिंदादिरी गांव में हुई। खूंटी के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मंगल सिंह जामुदा ने बताया, ‘‘कार से आए चार लोग गांव में कथित तौर पर बकरी चोरी करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उनमें से दो लोगों…
रांची। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने झारखंड के हजारीबाग स्थित सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) के एक अधिकारी और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। जांच एजेंसी का आरोप है कि अधिकारी ने अपने पद का कथित दुरुपयोग कर ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की। सीबीआई की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के मामलों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत की गई है। एजेंसी अब दोनों की संपत्तियों, निवेश, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। पहले रिश्वतखोरी मामले में…
रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत 29 जुलाई इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो मतदाता निर्धारित समय तक अपना भरा हुआ और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं करेंगे, उनका नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे में आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं से समय रहते अपना फॉर्म जमा करने की अपील की है। राज्य में आगामी चुनावों को देखते हुए यह अभियान मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और पारदर्शी बनाने के…
रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और ₹1 करोड़ के इनामी नक्सली मिशिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ मोछू, सौरभ उर्फ गौरव तथा दो ग्रामीणों को भी गिरिडीह-धनबाद सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार किया गया है, सभी से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते रांची स्थित CID मुख्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनसे विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी। माना जा रहा है कि यह पूछताछ भर्ती प्रक्रिया में सामने आए कथित गड़बड़ियों और परीक्षा संचालन से जुड़े अहम पहलुओं पर केंद्रित है। सीआईडी की इस कार्रवाई को झारखंड की बहुचर्चित भर्ती अनियमितता जांच में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पहले जांच…
धनबाद। झारखंड में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद के 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सुबह से ही ईडी की कई टीमें केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं और संदिग्ध परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया, जबकि जिन इलाकों में छापेमारी हुई वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेन-देन (मनी ट्रेल) की…
रांची। झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच राज्य पुलिस को एक बड़ी सफलता मिलने जा रही है। मंगलवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में 16 कुख्यात पुरुष और महिला माओवादी राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) के समक्ष औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण करेंगे। इन माओवादियों में कई बड़े इनामी उग्रवादी शामिल हैं, जिन पर राज्य सरकार ने कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आत्मसमर्पण के दौरान वे पुलिस के समक्ष अत्याधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा भी सौंपेंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह आत्मसमर्पण झारखंड सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के लगातार…
