Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में बकरी चोरी के शक में भीड़ ने 35 वर्षीय व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला, सात गिरफ्तार
    Breaking News

    झारखंड में बकरी चोरी के शक में भीड़ ने 35 वर्षीय व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला, सात गिरफ्तार

    AdminBy AdminJuly 29, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के खूंटी जिले में बकरी चोरी के शक में 35 वर्षीय व्यक्ति की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या करने और एक अन्य व्यक्ति को घायल करने के मामले में गांव के मुखिया समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के बिंदादिरी गांव में हुई।

    खूंटी के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मंगल सिंह जामुदा ने बताया, ‘‘कार से आए चार लोग गांव में कथित तौर पर बकरी चोरी करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उनमें से दो लोगों को पकड़ लिया और उनकी कथित रूप से पिटाई कर दी, जबकि बाकी दो लोग वाहन लेकर फरार हो गए।’’

    अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई तथा इस दौरान दिलदार अंसारी नाम के व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    उन्होंने बताया कि अंसारी गुमला जिले के सिसई का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया।

    अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मंगलवार को गांव के मुखिया पांडा बोदरा (50) समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की है।’’

    एसडीपीओ ने बताया कि हमले में घायल निजाम अंसारी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 8 की मौत; 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से ज्यादा लापता
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.