दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक ‘चलो संसद’ मार्च निकालने वाली है. यह मार्च सुबह 9 बजे से शुरू होगा. जिसके के लिए जंतर-मंतर पर सुबह से ही लोगों को जुटना शुरू हो गया है. हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि मार्च को लेकर किसी भी तरह की अनुमति नहीं दी गई है. ऐसे में जंतर-मंतर के पास बैरिकेडिंग की गई हैं. यहां दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. बड़ी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया है. वहीं 22 दिनों से हड़ताल पर चल रहे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने के लिए सरकार के सामने तीन शर्ते रखी हैं.
CJP Sansad March Live: अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार- संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च को लेकर पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, ‘भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है. पिछले 10-12 सालों से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं. जंतर-मंतर पर एक महीने तक बैठकर आप लोगों ने लोकतंत्र को फिर से जिंदा किया है. देश भर से लोग आ रहे हैं. जब मैं अमेरिका में था, तो लोग मुझसे कहते थे कि कोई भी सड़कों पर नहीं उतरेगा कि यह सिर्फ़ सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बनकर रह जाएगा. आज जंतर-मंतर की ओर जाने वाली चारों सड़कों को देखिए; वे पूरी तरह से भरी हुई हैं… संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता.”

