लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और उनको उसके बाद सालों का इंतजार करना पड़ता है। झारखंड में एक और ऐसा ही मामला देखने को मिला है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों में लिपिक (क्लर्क) पदों पर पहले बार वर्ष 2023 में भर्ती निकालकर आवेदन शुरू किये थे।
इसके बाद इस भर्ती के लिए अगले साल 2024 में फिर से आवेदन लिए गए। लेकिन अब 864 रिक्त पदों को भरने के लिए होने वाली इस भर्ती पर रोक लग गई है।
झारखंड में 864 क्लर्क भर्ती प्रक्रिया पर रोक क्यों लगी?
कार्मिक विभाग की ओर से इस भर्ती की अधियाचना वापस लेने के संबंध में जानकारी दी गई है कि सरकार क्लर्कों की बहाली के लिए एक नई नियमावली लागू करने जा रही है। स्वीकृत लिपिकीय नियुक्ति नियमावली के अनुसार आगे की नियुक्ति प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
अभी तक झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन या विभाग की ओर से नई डेट्स का एलान नहीं किया गया है। ऐसे में अब उम्मीदवारों को इस भर्ती प्रक्रिया के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर वेबसाइट से जानकारी लेने की सलाह दी जाती है।

