Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बंगाल राज्यसभा उपचुनाव 2025: तीन सीटों पर 24 जुलाई को मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा कार्यक्रम

    July 6, 2026

    झारखंड शराब घोटाला: पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से ED की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026

    लातेहार में दर्दनाक हादसा! सुग्गा बांध फॉल में सेल्फी के दौरान युवक की मौत, परिवार में मातम

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड शराब घोटाला: पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से ED की पूछताछ शुरू
    Breaking News

    झारखंड शराब घोटाला: पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से ED की पूछताछ शुरू

    AdminBy AdminJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के चर्चित शराब घोटाले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे मामले में पूछताछ शुरू कर दी गई. ईडी ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनसे शराब घोटाले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब शुरू किए.

    जानकारी के अनुसार, ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाले की जांच के दौरान रोहित उरांव को दूसरा समन जारी किया था. समन में उन्हें 6 जुलाई को रांची स्थित ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था. निर्धारित समय पर वे जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए.

    इससे पहले ईडी ने रोहित उरांव को 29 जून और पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव को 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था. हालांकि, दोनों ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए एजेंसी से तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा था. ईडी ने उनके अनुरोध पर विचार करने के बाद सीमित राहत देते हुए केवल एक सप्ताह का समय दिया और नई तारीख तय कर दोबारा समन जारी किया. नई समय-सारिणी के अनुसार रोहित उरांव को 6 जुलाई और रामेश्वर उरांव को 7 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इसी क्रम में रोहित उरांव आज ईडी कार्यालय पहुंचे, जबकि पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव से सोमवार को पूछताछ की जाएगी.

    सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी शराब कारोबार, वित्तीय लेन-देन और कथित अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर पूछताछ कर रही है. ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित शराब घोटाले में किन-किन लोगों की भूमिका रही और वित्तीय लेन-देन का नेटवर्क किस तरह संचालित हुआ. अब सबकी निगाहें सोमवार को होने वाली पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव की पूछताछ पर टिकी हैं. माना जा रहा है कि इस मामले में ईडी की कार्रवाई आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है, क्योंकि एजेंसी कथित आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच कर रही है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बंगाल राज्यसभा उपचुनाव 2025: तीन सीटों पर 24 जुलाई को मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा कार्यक्रम

    July 6, 2026

    लातेहार में दर्दनाक हादसा! सुग्गा बांध फॉल में सेल्फी के दौरान युवक की मौत, परिवार में मातम

    July 6, 2026

    रामगढ़ में पुलिस-गैंगस्टर एनकाउंटर! प्रिंस खान गैंग का शूटर शिवा पैर में गोली लगने से घायल

    July 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • बंगाल राज्यसभा उपचुनाव 2025: तीन सीटों पर 24 जुलाई को मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा कार्यक्रम
    • झारखंड शराब घोटाला: पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से ED की पूछताछ शुरू
    • लातेहार में दर्दनाक हादसा! सुग्गा बांध फॉल में सेल्फी के दौरान युवक की मौत, परिवार में मातम
    • रामगढ़ में पुलिस-गैंगस्टर एनकाउंटर! प्रिंस खान गैंग का शूटर शिवा पैर में गोली लगने से घायल
    • टाटानगर, आद्रा और आसनसोल रूट पर बड़ा ब्लॉक, 9 ट्रेनें कैंसिल, कई घंटों की देरी से चलेंगी
    • हर्ष फायरिंग मामला: बीजेपी विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा, विधानसभा सदस्यता भी जाएगी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.