रांची: झारखंड में आतंकी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। एटीएस ने सूबे में एक्टिव पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआईएस (ISIS) और आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े कुल 61 संदिग्धों की पहचान की है। कुल 61 संदिग्धों में से 12 संदिग्धों का संबंध आईएसआईएस से है तो वहीं 49 संदिग्धों का संबंध अलकायदा से बताया गया है।
एटीएस ने सभी जिलों के एसपी को लिखा पत्र
एटीएस ने इन सभी के खिलाफ एक्शन की तैयारी कर ली है। इस संबंध में एटीएस की ओर से राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आधिकारिक पत्र भेजकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। झारखंड एटीएस ने जिला पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में इन 61 चिह्नित संदिग्धों की वित्तीय गतिविधियों, उनके बैंक खातों और चल-अचल संपत्तियों की गहन जांच शुरू की जा सकती है।
अलकायदा से जुड़े 49 संदिग्ध
एटीएस से मिली जानकारी के मुताबिक, 61 संदिग्धों में 49 संदिग्ध आंतकी संगठन अलकायदा से जुड़े हैं। इन संदिग्धों के नाम हैं- मो सरवर आलम, फैजान अहमद, तौफीक अहमद, अहमद मसूद, मौलाना, कारी तैयब, मुफ्ती सोहैब, इम्तियाज खलीफा, मो अब्दुल शामी, राजू उर्फ नसीम, सैयद मो जिसान, नसीम अख्तर, अहमद मसूद अकरम, मौलाना कलीमुद्दीन, मो हुजैफा, बिलाल तबिस, असद, हसन अंसारी, मो. रिजवान बाबर, मतिउर रहमान, मुफ्ती रहमतउल्लाह, सहबाज अंसारी, आदिल, तबारक अंसारी, अल्ताफ अंसारी, जैनुल अंसारी, अरशद अंसारी, इनामुल अंसारी, उमर फारूकी, मुदब्बिर परवेज, शकील अहमद, हकीम अंसारी, फिरोज अंसारी, युनूस अंसारी, कारी इरफान अंसारी, अनवर अंसारी, जीसान अलतमस, मो तौहीद अंसारी, वसीम अंसारी, जेबा, मो सरफराज आलम और इश्तियाक।

