Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामगढ़ में पुलिस-गैंगस्टर एनकाउंटर! प्रिंस खान गैंग का शूटर शिवा पैर में गोली लगने से घायल

    July 6, 2026

    टाटानगर, आद्रा और आसनसोल रूट पर बड़ा ब्लॉक, 9 ट्रेनें कैंसिल, कई घंटों की देरी से चलेंगी

    July 6, 2026

    हर्ष फायरिंग मामला: बीजेपी विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा, विधानसभा सदस्यता भी जाएगी

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»टाटानगर, आद्रा और आसनसोल रूट पर बड़ा ब्लॉक, 9 ट्रेनें कैंसिल, कई घंटों की देरी से चलेंगी
    Breaking News

    टाटानगर, आद्रा और आसनसोल रूट पर बड़ा ब्लॉक, 9 ट्रेनें कैंसिल, कई घंटों की देरी से चलेंगी

    AdminBy AdminJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    जमशेदपुरः रांची: झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. आद्रा रेल मंडल में 6 से 12 जुलाई 2026 के बीच रेल लाइनों को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा. इसके लिए रेल प्रशासन रोलिंग ब्लॉक ले रहा है. इस कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने विभिन्न तिथियों में 9 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है.
    इसके अलावा 8 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले रोका जाएगा. यानी ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के तहत चलेंगी. वहीं, तीन एक्सप्रेस ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से प्रस्थान करेंगी. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें.
    रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची
    • टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056): 8 और 11 जुलाई को परिचालन रद्द रहेगा.
    • आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046/68045): 6, 8, 9, 10 और 12 जुलाई को रद्द रहेगी.
    • आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू (68090/68089): 7, 10 और 12 जुलाई को नहीं चलेगी.
    • आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077/68078): 6 और 9 जुलाई को सेवा रद्द रहेगी.
    • आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593): 6 और 9 जुलाई को रद्द रहेगी.
    ये ट्रेनें गंतव्य से पहले रुकेंगी (शॉर्ट टर्मिनेशन):
    • आसनसोल-टाटानगर मेमू (68055): 8 और 11 जुलाई को यह सिर्फ आद्रा तक जाएगी. आद्रा से टाटानगर के बीच रद्द रहेगी.
    • टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू (68056/68060): 7, 10 और 12 जुलाई को यह आद्रा तक ही चलेगी. आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच रद्द रहेगी.
    • आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593): 8, 10 और 11 जुलाई को यह आद्रा तक चलेगी. आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगी.
    • चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस (18116/18115): 7, 10 और 12 जुलाई को यह केवल महुदा तक जाएगी. महुदा-गोमो-महुदा के बीच रद्द रहेगी.
    • आसनसोल-बाराभूम मेमू (68060): 8 और 11 जुलाई को आद्रा तक चलेगी। आसनसोल-आद्रा के बीच रद्द रहेगी.
    देरी से चलने वाली ट्रेनें:
    • खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (18035): 6, 9 और 10 जुलाई को खड़गपुर से 1 घंटा देरी से रवाना होगी.
    • हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036): 7 जुलाई को हटिया से 1 घंटा देरी से चलेगी.
    • हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036): 8 और 11 जुलाई को हटिया से 2 घंटे की देरी से खुलेगी.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रामगढ़ में पुलिस-गैंगस्टर एनकाउंटर! प्रिंस खान गैंग का शूटर शिवा पैर में गोली लगने से घायल

    July 6, 2026

    हर्ष फायरिंग मामला: बीजेपी विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा, विधानसभा सदस्यता भी जाएगी

    July 4, 2026

    झारखंड की पंचायतों को मिलेंगे 14,231 करोड़ रुपये, वित्त आयोग की कार्यशाला में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रखी बड़ी मांग

    July 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • रामगढ़ में पुलिस-गैंगस्टर एनकाउंटर! प्रिंस खान गैंग का शूटर शिवा पैर में गोली लगने से घायल
    • टाटानगर, आद्रा और आसनसोल रूट पर बड़ा ब्लॉक, 9 ट्रेनें कैंसिल, कई घंटों की देरी से चलेंगी
    • हर्ष फायरिंग मामला: बीजेपी विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा, विधानसभा सदस्यता भी जाएगी
    • झारखंड की पंचायतों को मिलेंगे 14,231 करोड़ रुपये, वित्त आयोग की कार्यशाला में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रखी बड़ी मांग
    • रांची में अस्पताल की बड़ी लापरवाही? मरीज की मौत के बाद 22 लाख का बिल, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
    • धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान पर बुलडोजर एक्शन, पुलिस-प्रशासन ने शुरू की बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.