Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची एयरपोर्ट रोड स्थित हेंगर के पास विस्थापित गांव के लोगो और आर्मी जवान से जमीन विवाद में नोकझोक।
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक हाई-प्रोफाइल ड्रामा खड़ा हो गया है. दरअसल आरोपी सिया गोयल ने वडगांव मावल कोर्ट में सीधे-सीधे कह दिया कि ‘आशुतोष श्रीवास्तव मेरे वकील नहीं हैं, बल्कि विपुल दुशिंग मेरी पैरवी कर रहे हैं’.इसके बाद एडवोकेट श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल पर पेशेवर प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और झूठे आरोप लगाने का दावा करते हुए 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. वकील श्रीवास्तव का कहना है कि पहले सिया ने उन्हीं के वकालतनामे पर हस्ताक्षर किया था. श्रीवास्तव के मुताबिक इसके पीछे असली स्क्रिप्ट राइटर आरोपी के भाई…
रांची: हूल दिवस के अवसर पर राजधानी रांची स्थित सिदो-कान्हू उद्यान परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और समाज के प्रति उनके इस निस्वार्थ योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि हूल दिवस जैसे ऐतिहासिक अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, क्योंकि उनके जीवन का संदेश भी समाज और मानवता की सेवा के…
रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के बालसेग्रा गांव में छुट्टी पर आए गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की बेरहमी से मारकर हत्या, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित 4 आरोपियों को हिरासत में लिया।
जमशेदपुर: जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डबल डाउन बार में हुई मारपीट के बाद चाकूबाजी की घटना में घायल हिमांशु की टीएमएच अस्पताल में मौत हो गई. मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने बिष्टुपुर थाना के समक्ष सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. क्या है पूरा मामला दरअसल, 27 जून की रात बिष्टुपुर डबल डाउन बार में दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी. इसके बाद दोनों गुट बार से बाहर आ गए और देखते ही देखते विवाद और बढ़ गया.…
पटना:बिहार के भोजपुर में हुए भारत तिवारी एनकाउंटरमामले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 30 जून यानी मंगलवार को सुनवाई करेगा. यह सुनवाई जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की पीठ करेगी. वहीं मामले में राष्ट्रपति सचिवालय ने दिए कार्रवाई के निर्देश दिए है. भरत तिवारी केस, राष्ट्रपति के पास पहुंचा मामला:भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट के वकील संजीव कुमार सिंह द्वारा 24 जून को भेजे ईमेल पर राष्ट्रपति सचिवालय ने संज्ञान लिया है. जिसके बाद सचिवालय की ओर से मामले में बिहार…
Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में स्थित एक पीजी लॉज में कथित तौर पर लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां और देह व्यापार संचालित होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद सोमवार को पुलिस ने लॉज पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद दो जोड़े युवक-युवतियां और लॉज संचालक मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लॉज से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है और परिसर को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के…
देवघर: झारखंड के देवघर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के माहपुर पंचायत अंतर्गत नवाडीह गांव में सोमवार देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर 40 वर्षीय रूबेदा बीबी और उनके 14 वर्षीय बेटे मुशर्रफ अंसारी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर खुद मौके पर पहुंचे। साथ ही फोरेंसिक टीम और कई थानों की पुलिस को जांच में लगाया गया है। पुलिस सभी संभावित…
