Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा समर्थित बंद का आदित्यपुर में मिला-जुला असर

    July 3, 2026

    JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया

    July 3, 2026

    झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा समर्थित बंद का आदित्यपुर में मिला-जुला असर
    Breaking News

    हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा समर्थित बंद का आदित्यपुर में मिला-जुला असर

    AdminBy AdminJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    आदित्यपुर। करणी सेना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह हत्याकांड एवं क्षेत्र में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद का असर शुक्रवार को आदित्यपुर में भी देखने को मिला।

    बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए तथा विभिन्न बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का दौरा किया। बंद को देखते हुए प्रशासन पहले से ही पूरी तरह सतर्क रहा।

    शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने भी आंदोलन के समर्थन में गिरफ्तारी दी।

    उनके साथ भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। बंद का असर बाजारों में आंशिक रूप से दिखाई दिया। कुछ व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, जबकि कई दुकानदारों ने स्थिति को देखते हुए दुकानें नहीं खोलीं। हालांकि शहर के कई हिस्सों में दुकानें सामान्य रूप से खुली रहीं।

    सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर बंद का विशेष प्रभाव नहीं पड़ा और यात्री वाहन सामान्य दिनों की तरह संचालित होते रहे। बैंक, सरकारी कार्यालय तथा अन्य आवश्यक सेवाएं भी नियमित रूप से कार्यरत रहीं। दिनभर पुलिस और प्रशासन की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में गश्त करती रहीं। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

    अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा करते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी। भाजपा नेताओं का कहना है कि हिमांशु सिंह हत्याकांड के सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर बंद का आह्वान किया गया था। नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के कारण आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

    वहीं प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने आम लोगों से शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया

    July 3, 2026

    झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस

    July 2, 2026

    झारखंड के इस शहर में अलर्ट! जमीन के अंदर छिपे जहरीले सांप आए बाहर

    July 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा समर्थित बंद का आदित्यपुर में मिला-जुला असर
    • JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया
    • झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस
    • झारखंड के इस शहर में अलर्ट! जमीन के अंदर छिपे जहरीले सांप आए बाहर
    • रांची में नए AIIMS की मांग, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र के सामने रखीं कई बड़ी मांगें
    • झारखंड में बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब फैक्ट्री सील, सुबोध राय समेत तीन लोग जेल भेजे गए
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.