मतदाता सूची का राष्ट्रव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का तीसरा चरण 30 जून से शुरू हो रहा है। इस चरण में झारखंड के साथ ही देश 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित राज्यों में एसआईआर होगा। इसके लिए 30 जून से 29 जुलाई तक BLO घर-घर दस्तक देंगे। मतदाताओं को दो कापी गणना प्रपत्र दिए जाएंगे, जिसे भरकर बीएलओ को वापस करना है।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत धनबाद जिले में रविवार तक 76 प्रतिशत तक मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन कार्याललय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुल 21 लाख 15 हजार 997 मतदाताओं में से 16 मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है, जबकि करीब 5 लाख लाख मतदाताओं की मैपिंग अभी शेष है।
धनबाद जिला प्रशासन व जिला निर्वाचन विभाग की कोशिश है कि सभी छूटे हुए मतदाताओं से समय रहते अपना सत्यापन एवं मैपिंग सुनिश्चित हो जाए। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान भी शेष मतदाताओं की मैपिंग जारी रहेगी। उधर, बीएलओ 30 जून से 29 जुलाई तक लोगों के घर घर पहुंचेंगे।
मैपिंग में अब तक 3.73 लाख मतदाताओं के रिकार्ड में विसंगतियां
मैपिंग के दौरान जिले के 3 लाख 73 हजार 407 मतदाताओं के रिकार्ड में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां पाई गई हैं। इनमें सिंदरी विधानसभा में 75,884, निरसा में 69,806, धनबाद में 60,607, झरिया में 50,770, टुंडी में 63,873 तथा बाघमारा विधानसभा में 52,467 मतदाता शामिल हैं।
एसआईआर से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों को प्रशिक्षण
उपायुक्त से मिकली जानकारी के अनुसार एसआईआर अभियान को त्रुटिरहित ढंग से संचालित करने के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बूथ लेवल एजेंट तथा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को भी एसआईआर से जुड़े लोगों का अंतिम प्रशिक्षण होगा।
मतदाता ceo.jharkhand.gov.in पर 2003 की मतदाता सूची, मतदान केंद्र, बीएलओ की जानकारी तथा अनमैप्ड मतदाताओं की सूची देख सकते हैं। वहीं voters.eci.gov.in के माध्यम से नाम सुधार, विलोपन तथा अन्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। वहीं, जिले में मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ी है। पहले जहां 2,372 मतदान केंद्र थे, वहीं 112 नए केंद्र जुड़ने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 2,484 हो गई है।
किसी प्रकार की शिकायत के लिए 1950 पर करें काल
निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एसआईआर से संबंधित शिकायतों के लिए संचालित 1950 काल सेंटर पर प्रतिदिन काल करके जानकारी ली जा सकती है। इस काल सेंटर पर औसतन 25 से 30 शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिनका त्वरित निष्पादन किया जा रहा है।

