Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    Breaking News

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    AdminBy AdminJune 29, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चक्रधरपुर–सोनुआ मुख्य मार्ग पर निश्चिंतपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे पैदल जा रही एक युवती को बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।

    सड़क छोड़ किनारे तक पहुंचा ट्रैक्टर

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर सड़क की सीमा छोड़कर सड़क किनारे तक पहुंच गया, जहां पैदल जा रही युवती उसकी चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक हादसे के बाद भी नहीं रुका और वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

    अवैध बालू ढुलाई पर उठे सवाल

    स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ, वह अवैध बालू ढुलाई में लगा था। उनका कहना है कि क्षेत्र में रात के समय बड़ी संख्या में ट्रैक्टर अवैध बालू लेकर तेज रफ्तार से गुजरते हैं। अधिक कमाई की होड़ में चालक यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हैं, जिससे आम लोगों की जान लगातार खतरे में बनी रहती है।

    ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा अवैध बालू परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.