Author: Admin

रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची जिले के कई अंचलाधिकारियों को शॉ कॉज जारी किया है। उपायुक्त ने यह शो कॉज उनकी कार्य शैली को लेकर जारी किया है। इन अंचलाधिकारियों की सुस्ती के कारण जो ढेरों काम पेंडिंग हो गये हैं, उससे उपायुक्त राहुल सिन्हा काफी नाराज हैं। जिन अंचलाधिकारियों को उपायुक्त शोकॉज जारी किया, उन्हें इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है। बता दें कि झारखंड के कई जिलों से म्यूटेशन का काम पड़ा होने की खबरें आ  रही हैं। रांची जिले में भी उपायुक्त ने पाया कि अंचलों में काफी सारे…

Read More

Dhanbad Encroachment: धनबाद नगर निगम क्षेत्र के कई जगहों पर लगातार पिछले कई दिनों से नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत आज हीरापुर विवेकानंद चौक के समीप धनबाद नगर निगम के द्वारा जिसमें 7 से 8 दुकानों पर कार्रवाई की गई. इन सभी दुकानदारों को निगम के द्वारा पूर्व में ही अतिक्रमण हटाने की सूचना दे दी गई थी. जिसके बाद आज यह पूरी कार्रवाई की गई. कई दुकानदारों द्वारा जबरन बिजली कनेक्शन लेने की भी बात सामने आ रही है. जिन्हें चिन्हित कर उन पर भी निगम द्वारा करवाई की जाएगी. पूरे मामले…

Read More

लातेहार जिले के बालूमाथ के पंचायत सेवक अर्जुन राम को पलामू एसीबी (Palamu ACB) की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पीड़ित के मुताबिक  उसे ईट सोलिंग निर्माण योजना में काम कर रहा था. काम पूरा होने के बाद जब भुगतान के लिए पीड़ित पंचायत सेवक अर्जुन राम से मिले. तो उन्होंने इसके एवज में  5 हजार घूस की मांग कर दी.  घूस देने में असर्मथ पीड़ित ने एसीबी से शिकायत कर दी. उक्त आवेदन के आधर पर एसीबी पलामू ने कार्रवाई करते…

Read More

JPSC 11th Mains Exam: 11वीं JPSC की मुख्य परीक्षा (मेंस) का रास्ता साफ हो गया है. दरअसल 11वीं JPSC की मुख्य परीक्षा पर रोक के लिए आयोग द्वारा संशोधित मॉडल आंसर जारी किया गया था. संशोधित मॉडल आंसर जारी होने के बाद आयोग ने रिजल्ट भी जारी कर दिया था. जिसपर आपत्ति जताते हुए जया कुमारी, सिद्धार्थ सौरभ, विवेक गुप्ता, ध्रुव कुमार एवं अन्य ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जिन अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी वो परीक्षा में असफल रहे थे. प्रार्थियों की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए मुख्य परीक्षा (मेंस) पर रोक लगाने से…

Read More

Reservation in Bihar: पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों व सरकारी नौकरियों में एससी, एसटी, ईबीसी व अन्य पिछड़े वर्गों को 65 फीसदी आरक्षण देने को चुनौती देने वाली याचिकायों को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार के द्वारा लाये गये कानून  को रद्द करते हुए बड़ा झटका दिया । इस मामलें में गौरव कुमार व अन्य द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर फैसला 11मार्च, 2024 को सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज सुनाया गया। चीफ जस्टिस के वी चंद्रन की खंडपीठ गौरव कुमार व अन्य  याचिकाओं पर लम्बी सुनवाई की थी। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता…

Read More

Jharkhand Caste Survey: झारखंड की चपंई सोरेन सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, आज एक बैठक में सर्वसम्मति से महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों ने राज्य में जातीय सर्वेक्षण कराने पर सहमति जताई है. यह फैसला मुख्यमंत्री सोरेन की अगुआई में बुधवार को लिया गया. इसके लिए झारखंड कार्यपालिका नियमावली में अमेंडमेंट करते हुए कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग को कास्ट सर्वे का दायित्व सौंपा गया है. यह जानकारी सरकार की कैबिनेट सेक्रेटरी वंदना डाडेल ने दी. सर्वे का क्या है मकसद? कैबिनेट में पारित प्रोपोजल में कहा गया है कि जातीय सर्वेक्षण का मकसद राज्य…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में 33 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। सुशील कुमार को स्वच्छता विभाग प्रभार स्व. जगरनाथ महतो के इलाज पर खर्च का वहन सरकार करेगी 45 लाख रुपये स्वीकृत करने का आदेश सेन्ट्रलाइज डिजिटल सिस्टम डेवलप किया जायेगा अधीक्षण अभियंता नियुक्त करने पर लगी मुहर जातीय सर्वेक्षण का काम कार्मिक विभाग द्वारा किया जायेगा उच्च शिक्षा विभाग के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत प्रोन्नति पर लगी रोक में संशोधन प्रोन्नति अब अधिकारी और कर्मचारी दोनों की लोकसभा चुनाव पर खर्च हुए 124 करोड़ को स्वीकृति डॉ बेला कुमारी…

Read More

तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा की हत्या मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर को कोर्ट से झटका लगा है। राजा पीटर की याचिका को एनआईए की विशेष अदालत ने खारिज कर दी है। राजा पीटर ने एनआईए के ही गवाह को गलत बताते हुए उसके विरोध में याचिका दायर की थी। लेकिन विशेष अदालत ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया। बता दें कि  राजा पीटर पूर्व विधायक रमेश सिंह मुंडा के हत्यारोपी हैं। यह घटना 9 जुलाई, 2008 की है जब पूर्व मंत्री व तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा एक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि…

Read More

झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार को दिन के 1.10 बजे के बाद रांची एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा हाई अलर्ट कर दी गई। इसके तहत आने जाने वाले संदिग्धों पर कड़ी निगरानी के आदेश जारी किए गए। रांची आनेवाले और यहां से प्रस्थान करने वाले विमानों के संदिग्ध यात्रियों की सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट परिसर के आसपास हर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। एयरपोर्ट से प्रस्थान करने…

Read More

झारखंड के धनबाद जिले में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार चार दोस्तों की मौत हो गई और एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 190 किलोमीटर दूर लोहारबरवा में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात हुई थी। गोविंदपुर के पुलिस उपाधीक्षक शंकर कांति ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए धनबाद के निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़े हादसा…

Read More