Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज सत्तारूढ़ दल के मंत्री और विधायक गणों की अहम बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के ताजा राजनीतिक हालात पर विशेष रूप से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखते हुए सभी को इससे अवगत कराया। इस मौके पर सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना पूरा विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं और आगे भी बने रहेंगे। किसी भी तरह की स्थिति में वे सभी पूरी तरह एकजुट हैं और मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ किसी भी तरह की साजिश को सफल नहीं होंगे।…
Hit and Run Law Protest: हिट एंड रन केस के लिए नए कानून को लेकर सरकार और ट्रांसपोर्टरों में सुलह गई है. ट्रांसपोर्ट संगठन ने देशभर के ड्राइवरों से हड़ताल वापस लेने को कहा है. सरकार की तरफ से संगठन को आश्वसान दिया गया है कि फिलहाल कानून को लागू नहीं किया जाएगा और जब भी इसे लागू किया जाएगा तो संगठन से चर्चा की जाएगा. इसके बाद ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने ड्राइवरों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है. दरअसल, मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act) के अंतर्गत हिट-एंड-रन केस (Hit And Run) के मामलों के…
अवैध खनन मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है. अभिषेक प्रसाद के आवास और साहेबगंज उपायुक्त के आवास समेत 12 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है. इन-इन लोगों के घर पर चल रही है छापेमारी अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ( मीडिया सलाहकार, सीएम हेमंत सोरेन ), आईएएस रामनिवास यादव ( उपायुक्त, साहेबगंज व राजस्थान स्थित आवास), आर्किटेक्ट विनोद कुमार, खोड़निया ब्रदर्स ( साहेबगंज ), पप्पू यादव ( देवघर ), डीएसपी राजेन्द्र दूबे ( हज़ारीबाग और अन्य जगह ) अभय सरावगी ( कोलकाता )…
बरकट्ठा: हिट एंड रन कानून में बदलाव की मांग को लेकर बरकट्ठा में वाहन चालकों ने घंटो जीटी रोड को जाम कर दिया। नये कानून के विरोध में सभी प्रकार के यात्री वाहन और माल वाहक गाड़ियो के चालक ने एक से तीन जनवरी तक देश व्यापी हड़ताल की घोषणा की है। बरकट्ठा में हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को इसका व्यापक असर देखने को मिला।जबकि एक जनवरी को भी हड़ताल का असर देखने को मिला था। यात्री वाहन संघ के लोगों ने बरकट्ठा में अपनी अपनी गाड़ियो का परिचालन स्वतः बंद रखा। बरकट्ठा के चालक अपनी गाड़ी को जीटी…
झारखंड कांग्रेस प्रदेश के नए प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के पहली बार रांची आगमन पर युथ कांग्रेस आउटरीच सेल के प्रदेश चेयरमैन इंदरजीत सिंह ने बिरसा चौक पर स्वागत एव अभिनदंन किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे- गुलाम गौरतलब हैं कि झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उनका जिला अध्यक्षों और अन्य नेताओं सहित राज्य के कांग्रेसी नेताओं के साथ कई दौर की बैठकने करने का कार्यक्रम हैं। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। झारखण्ड…
मंगलवार की सुबह झारखंड के महाधिवक्ता और कई सलाहकार सीएम हेमंत सोरेन ने मुलाकात की और उसी के कुछ देर बाद ही सीएम हेमंत सोरेन ने 3 जनवरी को शाम 4:30 बजे गठबंधन दलों की एक अहम् बैठक बुलाई है. अब इस बैठक में किस मुद्दे पर चर्चा होगी ये तो अभी स्पष्ठ नहीं हो पाया है. लेकिन कयास लगाये जा रहे हैं कि सीएम हेमंत और गठबंधन के सभी विधायक और मंत्रीगण झारखंड की सियासत की पल-पल बदलती तस्वीर पर बात करेंगे. इसे भी पढें: दाहू यादव के बेटे ने PMLA कोर्ट में किया सरेंडर, अवैध खनन से जुड़ा…
अवैध खनन से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी दाहू यादव के बेटे ने राहुल यादव ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया है. राहुल यादव ने झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर सरेंडर किया है. उसे पांच जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. दाहू यादव अब भी फरार चल रहा है. बता दें कि राहुल यादव के खिलाफ जारी वारंट को झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दिया गया था. लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर करने का निर्देश दिया था.जिसके बाद राहुल यादव ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया…
झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से सीएम हेमंत सोरेन को सातवें समन के बाद सियासी हलचल तेज हो गई। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। जेएमएम विधायक की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद कुछ ही घंटे में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने त्यागपत्र को स्वीकार भी कर लिया। उपचुनाव में कल्पना सोरेन के मैदान में उतरने की चर्चा राजनीतिक हलकों में ऐसी चर्चा है कि जेएमएम की ओर से सरफराज अहमद को अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाकर दिल्ली भेजा जा…
गिरिडीह से गांडेय के JMM विधायक सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) ने इस्तीफा दे दिया है. झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने सरफ़राज़ अहमद के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. गांडेय विधायक Sarfaraz Ahmed ने किन कारणों से इस्तीफा दिया है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है. लेकिन, नए साल के शुरू होते ही इस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम से नए राजनीतिक अटकलें तेज हो गई है.
गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले के अहिल्यापूर थाना पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तस्करी के लिए ले जा रहे पशुओं से लोड 11 पिकअप वैन को जब्त किया गया है। वाहन से करीब 100 पशुओं को बरामद किया है। सभी पशुओं के सेहत की भी हुई जांच अहिल्यापुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में दुहडीह मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान मवेशी लदे 11 गाड़ियों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों से 73 गाय और 29 बछड़े को मुक्त कराया गया है। जिले के एसपी दीपक कुमार शर्मा पशु…
