Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Sports»T20 WC Super 8 के सेमिफिनल में पहुंचे भारत और अफगानिस्तान
    Sports

    T20 WC Super 8 के सेमिफिनल में पहुंचे भारत और अफगानिस्तान

    AdminBy AdminJune 25, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    india and afghanistan t20, india match, india t20 match
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    टी20 विश्व कप के सुपर लीग के अंतिम मुकाबलों में भारत ने आस्ट्रेलिया को और अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने जहां आस्ट्रेलिया को शानदार तरीके से 24 रनों से पराजित किया, वहीं दूसरे बेहद रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 8 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल में अब भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। वहीं, अफगानिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। पहला सेमीफाइनल 27 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 6.00 बजे खेला जायेगा, वहीं, दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंगलैंड के बीच इसी दिन शाम 8.00 बजे से खेला जायेगा।

    भारतीय क्रिकेट टीम ने सेंट लुसिया के ग्रोस आइलेट में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 92 रनों की धुआंधार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 छक्के और 7 चौके जड़े। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव (31) और हार्दिक पांड्या (27*) की बदौलत भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा। जवाबी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 7 विकेट पर 181 ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया को डेविड वार्नर (6) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद मिचेल मार्श (37) और ट्रेविस हेड (76) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

    वहीं दूसरा मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया। भारत के हाथों आस्ट्रेलिया के हार जाने के कारण अफगानिस्तान को यह मैच जीतना भर था, और उसने यह कारनामा कर दिखाया। लो स्कोरिंग और बारिश से प्रभावित मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश 8 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज के 43 रनों की बदौलत अफगानिस्तान 20 ओवरों में 115 रन ही बना सका। लेकिन अफगनिस्तान के गेंदबाजों के पलटवार के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज बेबश नजर आये। बांग्लादेशी पारी में ओपनर लिटन दास ही विकेट पर खड़े होकर रन बना सके। बांग्लादेश के सभी बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होकर पैवेलियन लौट गये, लेकिन लिटन अंत तक 54 रन बनाकर नाबाद रहे। डकवर्थ लुईस मैथड से बांग्लादेश को यह मैच जीतने के लिए 114 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम 17.5 ओवरों में 105 रन बनाकर पैवेलियन लौट गयी।

    india and afghanistan t20 india match india t20 match
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.