Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने @hemantsorenJMM X पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। श्रीमती कल्पना सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा- साल के इस खास दिन पर, मैं श्री @RahulGandhi जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। एक प्रगतिशील नेतृत्वकर्ता के रूप में, वे हमेशा एकता, सहिष्णुता और विविधता में एकजुटता को बढ़ावा देने की राह पर चले हैं। उनकी सेवा भावना और जनता के प्रति समर्पण सराहनीय है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे देश और समाज…
अपराध की दुनिया में कुख्यात नाम और पलामू की जेल में बंद अमन साहु पर NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके बुढ़मू स्थित आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। NIA की यह छापेमारी अनैतिक तरीकों से अर्जित धन से बड़े पैमाने पर खरीदी गयी जमीन को लेकर की गयी है। अमन साहू पर गंभीर आरोप है कि वह जेल से गैंग चला रहा है और अवैध धन उगाही कर रहा है। इसी धन का उपयोग उसने जमीनें खरीदने में भी किया है। NIA अमन साहू के उन तमाम स्रोतों का पता लगाने में जुटी है जिसके तहत…
Jharkhand Cabinet: झारखंड में जाति सर्वेक्षण का रास्ता साफ हो गया है. राज्य सरकार ने कार्मिक व प्रशासनिक सुधार विभाग के कार्य दायित्व में जाति सर्वेक्षण को शामिल करने का फैसला किया है. इसके लिए झारखंड कार्यपालिका नियमावली में संशोधन किया जा रहा है. झारखंड कार्यपालिका नियमावली में बदलाव झारखंड कैबिनेट को भेजे गये प्रस्ताव में कहा गया है कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़े वर्ग के सदस्य सदियों से वंचित, शोषित और हाशिये पर रहे हैं. इसलिए राज्य सरकार आनुपातिक समानता में तेजी लाने के उद्देश्य से जाति सर्वेक्षण करायेगी. इसके लिए झारखंड कार्यपालिका नियमावली में बदलाव करते…
JDU Leader Firing Nawada: नवादा में बेखौफ बदमाशों ने कार पर सवार नारदीगंज पंचायत के जदयू मुखिया रणविजय पासवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया है. इस गोलीबारी में मुखिया के XUV वाहन पर सवार उनके ममेरे भाई राजबली पासवान के बांह में गोली लगी है वहीं हमलावरों ने मुखिया के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है गोलीबारी की घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के दललपुर गांव स्तिथ ईट भट्टा के पास की बताई जाती है गोलीबारी में घायल राजबली पासवान को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उन्हें चिकत्सक ने पावापुरी बीम्स रेफर कर दिया गोलीबारी…
इस वक्त एक बड़ी ख़बर पटना (बिहार) से सामने आ रही है. पटना एयरपोर्ट सहित देश के 40 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जानकारी के मुताबिक ई-मेल के जरिए एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. फिलहाल इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गयी है. एयरपोर्ट पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पटना समेत देश भर के 40 एयरपोर्ट को बम से उड़ामे की धमकी मिली है. ईमेल भेजकर धमकी दी गई. दोपहर करीब 1:10 मिनट पर पटना एयरपोर्ट के निदेशक को…
झारखंड सरकार ने एक बार फिर से चार IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे क्रांति कुमार गाडिदेशी को दुमका जोनल आईजी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार की दोपहर जारी की गयी है.
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) के अध्यक्ष जयराम महतो को उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट से राहत नहीं मिली है। दो साल पुराने मामले में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। मगर अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत का याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया है। जयराम महतो के खिलाफ यह मामला दो वर्ष पुराना हा। दो साल पहले के विधानसभा घेरने के मामले में रांची की नगड़ी पुलिस 1 मई 2024 को जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए बोकारो पहुंची थी। जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा सीट के नामांकन…
सोमवार को गुआ और जेटेया थाना क्षेत्र के लिपुंगा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों द्वारा 5 नक्सलियों को ढेर किए जाने के बाद पुलिस महानिदेशक झारखंड (DGP Jharkhand) अजय कुमार सिंह के द्वारा सुरक्षा बलों और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया. इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह के साथ आईजी ऑपरेशन एवी होमकर, सीआरपीएफ के डीआईजी एस के लिंडा, जोनल आईजी अखिलेश झा, एडीजी ऑपरेशन संजय ए लाठकर, झारखंड जगुआर डीआईजी इंद्रजीत महथा मौजूद रहे. पत्रकारों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP Jharkhand)अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह…
शहरों की छोटी समस्या हो या बड़ी, बिना कोर्ट के दरवाजे तक पहुंचे उसका समाधान नहीं होता। इसका जीता जागता उदाहरण है। झारखंड की राजधानी रांची के प्रदूषित हो रहे बड़ा तालाब की समस्या। कई दिनों से बड़ा तालाब की समस्या मीडिया में जगह बना रही थी, लेकिन इसकी सुध लेने की हमारे जनप्रतिनिधियों के पास समय नहीं है। झारखंड हाई कोर्ट का ध्यान इस ओर गया है और उसने इसको लेकर सख्त टिप्पणी की है। न सिर्फ टिप्पणी की है, बल्कि राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हाई कोर्ट ने रांची नगर निगम के साथ झारखंड…
Seraikela illegal coal seized: चांडिल एन एच-33 चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार सुबह स्पेशल टास्क फोर्स ने कोयला लोड एक ट्रक को ज़ब्त किया है. जिसकी जांच चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो द्वारा गठित स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना मिली कि ट्रक संख्या JHO2Y 0476 में कोयला लोड कर परिवहन किया जा रहा है ,जिसके बाद पुलिस ने छापामारी कर ट्रक को ज़ब्त किया है, जिसे चौक थाना में रखा गया है, गौरतलब हैं की अवैध खनन परिवहन रोकने स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा कार्रवाई किए जाने से अवैध खनन परिवहन माफिया में हड़कंप है। इसे…
