Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर से एक बार फिर बिग बी के फैंस परेशान हो गए , लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने फैंस को राहत की सांस दी, बिग बी के इस पोस्ट से जाहिर होता है कि वह अब ठीक हैं और उन्होंने अपने फैंस का आभार भी जताया है. बताया जा रहा है कि इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है. कई फैंस लगातार एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।…
Lok Sabha Elections Date: कल दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होगा. इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा. चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. Press Conference by Election Commission to announce schedule for #GeneralElections2024 & some State Assemblies will be held at 3 pm tomorrow ie Saturday, 16th March. It will livestreamed on social media platforms of the ECI pic.twitter.com/1vlWZsLRzt — Spokesperson ECI (@SpokespersonECI) March 15, 2024 चुनाव आयोग ने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर कहा, ‘लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्यों…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की अचानक तबीयत खराब हो गई है। तेज प्रताप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि उनके सीने में दर्द होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 9 महीने के अंदर यह दूसरी बार है, जब तेज प्रताप की तबीयत खराब हुई है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। बता दें, गुरुवार को तेज प्रताप यादव ने बक्सर जिले का दौरा किया था। यहां तेज प्रताप ने कृष्णब्रह्म में ज्ञान बिंदु लाइब्रेरी का उद्घाटन किया था। इसे भी पढें:…
YouTuber Manish Kashyap ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि वो बिहार के विकास की बात करेंगे और तेजस्वी यादव को गले लगाने के लिए तैयार हैं. चुनाव लड़ने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता है. वो किसी भी गठबंधन के साथ लड़ने के लिए तैयार हैं. उन्हें चुनाव की तैयारी करने की जरूरत नहीं है, वो बिहार की जनता और सभी समस्यों से अवगत हैं. तैयारी करने की जरूरत उन्हें पड़ती है, जिनके पास जानकारी नहीं होती. वो बिहार के बेटे हैं, उन्हें सिर्फ आशीर्वाद की जरूरत है. मनीष कश्यप ने कहा, ‘बिहार…
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी है. घटे हुए दाम देशभर में शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगे. वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पेट्रोल और डीज़ल के दाम 2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि जब विश्व मुश्किल दौर से गुज़र रहा था, विकसित और विकासशील…
कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और अंकित राज को ईडी ने नोटिस भेजा है. जानकारी के मुताबिक ईडी ने पूछताछ के लिए तीनों को दो सप्ताह के बाद बुलाया है. गौरतलब है कि बीते 12 मार्च को जबरन वसूली, लेवी की वसूली, अवैध बालू खनन और जमीन पर कब्जा करने को लेकर ईडी ने अंबा प्रसाद और उनसे जुड़े लोगों के 20 ठिकानों पर छापा मारा था. तलाशी अभियान के दौरान 35 लाख रुपये, डिजिटल उपकरण, सर्किल कार्यालयों, बैंकों के नकली टिकट, हाथ से लिखी रसीदें, डायरियां, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और झारखंड राज्य में अवैध बालू खनन…
प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, हटिया डीएसपी पीके मिश्रा और प्रीति कुमार को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी ने पिंटू को 18 मार्च, डीएसपी पीके मिश्रा को 19 मार्च और प्रीति कुमार को 20 मार्च को ईडी के एयरपोर्ट रोड स्थित जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है. इससे पहले भी ईडी ने इन तीनों लोगों से अलग अलग मामले में पूछताछ कर चुकी है.
राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में तपती धूप से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 18 मार्च तक राजधानी में आंशिक बादल छाए रहने और बारिश भी होने के आसार हैं। इससे तापमान में कुछ कमी आएगी। 16 और 17 मार्च को कई जगहों में बादलों के गर्जन के साथ हल्की बारिश होगी।रांची मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे, वहीं 15 मार्च को आसमान साफ रहेगा। 16 और 17 मार्च को राज्य के मध्य व निकटवर्ती हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी के अलावे दक्षिणी…
IT raid in Dhanbad: धनबाद के चिरकुंडा स्थित व्यवसायी विकास गडयान के आवास पर आयकर विभाग (आईटी) ने छापेमारी की है, (IT raid in Dhanbad) बताया जा रहा है कि छापेमारी में बैंक खाते और कई दस्तावेज़ जब्त किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक विकास गड्यान की पश्चिम बंगाल के कल्याणेश्वरी क्षेत्र के देवीपुर गांव में सितकॉन नामक सरिया की कंपनी है. कंपनी के पार्टनर झारखंड के चिरकुंडा निवासी विकास गड्यान और पश्चिम बंगाल के बरकार निवासी गोपाल अग्रवाल हैं. गुरुवार को सुबह से ही बराकर में गोपाल अग्रवाल और चिरकुंडा के विकास गड्यान के आवास पर इनकम टैक्स विभाग की…
नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जवानों ने टोन्टो थाना क्षेत्र अंतर्गत वनग्राम जिम्की इकीर-बागान के पास दुर्गम पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा पूर्व में प्लांट किया गया 10 आईईडी बम बरामद किया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरामद आइईडी को उसी स्थान पर डिफ्यूज कर दिया गया. जवानों ने आगे गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वनग्राम हाथीबुरू और लोवाबेड़ा के जंगलों में लोहे का रॉड और तीर (स्पाइक होल) बरामद किया है. जिसे जंगल के बीचों-बीच गड्ढा कर जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया था. बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित प्रभावित…
