Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची समेत देश के 48 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, Alert Mode पर प्रशासन
    Breaking News

    रांची समेत देश के 48 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, Alert Mode पर प्रशासन

    AdminBy AdminJune 19, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार को दिन के 1.10 बजे के बाद रांची एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा हाई अलर्ट कर दी गई। इसके तहत आने जाने वाले संदिग्धों पर कड़ी निगरानी के आदेश जारी किए गए। रांची आनेवाले और यहां से प्रस्थान करने वाले विमानों के संदिग्ध यात्रियों की सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट परिसर के आसपास हर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

    एयरपोर्ट से प्रस्थान करने वाले यात्रियों के सभी संदिग्ध सामानों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। बम से संबंधित मेल की सूचना रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसी के अतिरिक्त अन्य एजेंसियों को भी दी गई है। रांची एयरपोर्ट को दिन के 1.10 बजे मेल मिला था, जिसमें देश के अन्य कई एयरपोर्ट के साथ रांची एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी।

    इसकी जानकारी देते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक आरआर मौर्य ने बताया कि दिन के 1.10 बजे एक मेल पर रांची एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस मेल की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि रांची के साथ कई एयरपोर्ट को यह धमकी मिली है। इसमें पटना, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, मिजोरम, दीमापुर, अहमदाबाद, लखनऊ और अन्य कई एयरपोर्ट शामिल हैं। मेल की जांच की जा रही है और यह पता लगाया रहा है कि यह किसने भेजा है। यह नॉन स्पेशिफिक मेल है। इसमें मेल भेजने वाले का स्थान या पहचान नहीं रहता।

    इसे भी पढें: चार दोस्तों ने एक साथ दुनिया को कहा ‘अलविदा’, हाइवा और कार में हुई भीषण टक्कर

     

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.