Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»चार दोस्तों ने एक साथ दुनिया को कहा ‘अलविदा’, हाइवा और कार में हुई भीषण टक्कर
    Breaking News

    चार दोस्तों ने एक साथ दुनिया को कहा ‘अलविदा’, हाइवा और कार में हुई भीषण टक्कर

    AdminBy AdminJune 19, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    dhanbad accident
    dhanbad accident
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के धनबाद जिले में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार चार दोस्तों की मौत हो गई और एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 190 किलोमीटर दूर लोहारबरवा में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात हुई थी। गोविंदपुर के पुलिस उपाधीक्षक शंकर कांति ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए धनबाद के निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़े

    हादसा मंगलवार देर रात लोहार बरवा नामक जगह पर हुआ। सभी 5 दोस्त कार से छह लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर गलत दिशा में जा रहे थे। इसी बीच कार की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतकों में धनबाद के रांगा टांड इलाके के निवासी राहुल कुमार गुप्ता और गांधी नगर कॉलोनी निवासी अंकित शामिल हैं। दो अन्य की पहचान नहीं हो पाई है।

    बताया गया है कि कार रॉन्ग साइड से जा रही थी। सामने से आ रहे ट्रक के साथ हुई जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर आस-पास के लोग दौड़े। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची।

    कटर मशीन से कार काटकर निकाले शव

    कार की हालत यह थी कि उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन मंगाई गई। भारी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। चार की मौत हो चुकी थी। एक युवक को बेहद गंभीर हालत में धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज एसएनएमएमसीएच भेजा गया।

    कार में मिली शराब की बोतल

    कार में शराब की बोतल भी मिली है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कार चला रहा युवक नशे में रहा होगा। हादसे के कारण हावड़ा-दिल्ली रोड पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।

    इसे भी पढें: कल्पना सोरेन ने राहुल गांधी को दी जन्म दिन की बधाई

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.