Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती के दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाने का ऐलान किया है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सोमवार को दी है। केन्द्रीय मंत्री के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती को यह अवॉर्ड 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह के दौरान दिया जाएगा। बता दें कि इस साल नेशनल अवॉर्ड्स का 8 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा। अश्विनी वैष्णव ने X पर अपने पोस्ट में लिखा- मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन…
झारखण्ड आंदोलनकारी द्वारा मुख्यमंत्री घेराव करने जा रहे हैं सभी प्रदर्शनकारियों को राममंदिर चौक कांके रोड में रोका गया है।सिटी एसपी,एसडीएम,एडीएम,कई डीएसपी सहित भारी संख्य में पुलिसबल मौजूद हैं।
JMM की विधायक और फायर ब्रांड नेता केलापन सोरेन का झारखंड की सियासत में कद हर दिन बढ़ते जा रहा है और इसी के साथ बढ़ रही है उनकी लोकप्रियता. लोगों का हुजूम इतना की सभा स्थल मैदान में जगह नहीं, लोग अपनी नेत्री कल्पना सोरेन को सुनने के लिए पेड़ों पर चढ़ गए ।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों राज्य के लोगों को ताबड़-तोड़ योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुर्गापूजा से पहले राजधानी रांची के कांटाटोली फ्लाई ओवर का उद्घाटन करना चाह रहे हैं ताकि लम्बे समय से रांचीवासियों को जो जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है, उससे उन्हें निजात मिल सके। इसी क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के डोरंडा स्थित मेकन फ्लाई ओवर का निरीक्षण करने पहुंच गये। वह जानना चाह रहे है, कांटाटोली फ्लाई ओवर को जोड़ने वाला मेकन फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य कब तक पूरा हो जायेगा। निरीक्षण के दौरान…
धनबाद: सीबीआई की टीम ने कोलियरी के प्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्र और क्लर्क गौर रवानी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। सीबीआई की टीम दोनों को से मुगमा स्थित ईसीएल के गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है।
रांची में इस समय त्यौहारी सीजन चल रहा है और उसमें निर्बाध बिजली सप्लाई करने के लिए झारखंड बिजली विभाग ने कमर कस ली है। राजधानी रांची से खबर है कि बिजली आपूर्ति सिस्टम के मेंटेनेंस को लेकर दो दिन 4-4 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रखने का निर्णय लिया गया है। हटिया ग्रिड के 132/33 और 33 केवी हाफ मेन बेस की मरम्मती कार्य चल रहा है। इसले 28 सितंबर को सुबह 11: 15 बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक 33 केवी राजभवन सब स्टेशन, हरमू सबस्टेशन, रातू सब स्टेशन, ब्रांबे, टाटीसिलवे सब स्टेशन बंद रहेंगे। जिससे संबंधित क्षेत्रों…
