Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बीएसएल के गेट पर धरने पर बैठी विधायक श्वेता सिंह गिरफ्तार, अप्रेंटिस संघ की मांग को लेकर हो रहा आंदोलन
    Breaking News

    बीएसएल के गेट पर धरने पर बैठी विधायक श्वेता सिंह गिरफ्तार, अप्रेंटिस संघ की मांग को लेकर हो रहा आंदोलन

    AdminBy AdminApril 5, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बोकारोः बीएसएल में विस्थापितों के नियोजन को लेकर आंदोलन कर रही बोकारो विधायक श्वेता सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें सर्किट हाउस लेकर गई है। इस दौरान श्वेता सिंह ने कहा कि पुलिस आंदोलन को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। आंदोलन को समाप्त कर दिया गया है। अब फिर से मरना होगा तब जाकर आंदोलन होगा।

    इससे पहले बढ़ते विवाद को देखते हुए चास एसडीएम प्रांजल ढांडा के चास अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा (धारा 163) लगा दिया गया है । इसके बाद भी बोकारो विधायक श्वेता सिंह बोकारो स्टील प्लांट के मेन गेट पर अपने समर्थकों। के साथ धरने पर बैठी थी। इसकी जानकारी होने पर डीसी बोकारो, एसपी बोकारो, चास एडीएम, सिटी डीएसपी सहित पुलिस की टीम ने विधायक श्वेता सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

    शुक्रवार को श्वेता सिंह और जयराम महतो के समर्थक भिड़े

    बीएसएल में विस्थापितों के नियोजन को शुरू हुई लड़ाई अब जयराम महतो और श्वेता सिंह के आसपास आकर सिमट गई है। बीएसएल ने विस्थापित अप्रेंडिस संघ की सभी मांगो को मान लिया, लाठीचार्ज में युवक की मौत के बाद कार्रवाई करते हुए बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक हरी मोहन झा की गिरफ्तारी भी हो गई लेकिन डुमरी विधायक और बोकारो विधायक की लड़ाई शुक्रवार को भी जारी रही।

    गुरूवार को प्रदर्शन के बाद लाठीचार्ज के दौरान युवक की मौत के बाद सबसे पहले बोकारो विधायक श्वेता सिंह मौके पर पहुंची उसके बाद डुमरी से विधायक और जेएलकेएम पार्टी के अध्यक्ष जयराम महतो वहां पहुंच गये। जयराम महतो के आने से नाराज श्वेता सिंह के समर्थकों ने जयराम की गाड़ी का नेम प्लेट तोड़ दिया और उसके समर्थकों के साथ काफी देर तक नोंकझोंक होती रही।

    श्वेता सिंह ने जयराम के आने पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि यहां राजनीति करने नहीं आये ये उनका विधायसभा क्षेत्र है इसके बाद जयराम ने कहा कि वो जेएलकेएम के अध्यक्ष के तौर पर आये है, लोकसभा चुनाव में उन्हे बोकारो से 40 हजार वोट मिले थे वो अपनी जनता के लिए यहां आए थे। दोनों के बीच काफी देर तक गहमागहमी होती रही।

    इसके बाद शुक्रवार को एक बार फिर जयराम महतो और श्वेता सिंह के बीच टकराव हुआ और इसबार डीसी दफ्तर में जयराम और श्वेता सिंह एक दूसरे के आमने-सामने आ गये। डीसी ऑफिस में उपायुक्त से मुलाकात को लेकर जयराम महतो और श्वेता सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गये। अपने विधानसभा क्षेत्र में जयराम महतो की एंट्री से एकबार फिर श्वेता सिंह डुमरी विधायक से उलझी। दोनों के समर्थकों के बीच काफी देर तक तीखीं नोंकझोंक होती रही।

    बाद में दोनों विधायक उपायुक्त के पास गये और विस्थापितों के मुद्दे पर डीसी से बातचीत की। 24 घंटे के अंदर दोनों विधायक और उनके समर्थकों के बीच तीखीं बहस ने पूरे मामले को दूसरा ही रंग दे दिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.