Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Muzaffarpur Helicopter Crash: बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा हुआ है। मुजफ्फरपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पहुंचा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, यह मामला औराई थाना क्षेत्र का है। मौके की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम पहुंचने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पहुंचा रहा था। इसी क्रम में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। एनडीआरएफ औऱ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही…
Chaibasa : कराइकेला थाना के एक एएसआई ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित कराइकेला थाना में हुई है. जहां बुधवार की सुबह एएसआई कृष्णा साव ने खुद को गोली मार ली. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी कृष्णा साव को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुट गये हैं. एएसआई ने किस वजह से खुद को गोली मारी है, अब तक…
Pune Helicopter Crash: महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. एक हेलिकॉप्टर क्रैश में तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के पास से उड़ान भरी थी और कुछ ही देर बाद वह हादसे का शिकार हो गया. इस दुर्घटना में 2 पायलट और एक इंजीनियर समेत 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है.यह हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं. अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. इससे पहले 24 अगस्त को भी पुणे में एक…
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर राज भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
धनबाद। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट नवरात्र में जारी करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसमें उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। पहले हफ्ते में पहली सूची आएगी। 4अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है। इसलिए भाजपा शुभ मुहूर्त में उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। पहली सूची में दो दर्जन के आसपास उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं। इसमें अधिकांश आदिवासियों…
राँची: रातू के ब्रजपुर निवासी हाईकोर्ट के वकील को अज्ञात अपराधियो ने गोली मारकर घायल कर दिया।वकील के बायां पीठ में गोली लगी है,ईलाज के लिए उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धनबाद में दिन-दहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, अशर्फी अस्पताल के सामने शहाबुद्दीन नामक व्यक्ति की हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक वह पेशे से जमीन करोबारी था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है।
टीम इंडिया ने कानपुर टेस्ट 7 विकेट से जीत लिया है। भारत को बांग्लादेश से यह मैच जीतने के लिए 95 रनों की चुनौती मिली थी, जिसे उसने यशस्वी जायसवाल (51), कप्तान रोहित शर्मा (8), शुभमन गिल (6) के विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में भी अर्द्धशतक जमाया। विराट कोहली 25 और ऋषभ पंत 4 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस जीत के बाद भारत ने यह सीरीज 2-0 से जीत ली। एक समय ढाई दिन से ज्यादा का खेल नहीं होने के बाद लग रहा था कि कानपुर टेस्ट बिना हार-जीत के समाप्त होगा, लेकिन…
