Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि सन्निकट विधानसभा चुनाव में त्रुटि रहित निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराना निर्वाचन से जुड़े हम सभी पदाधिकारियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक बिंदु पर आयोग के स्पष्ट दिशा निर्देश प्राप्त हैं स्वच्छ, निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं त्रुटि रहित निर्वाचन के लक्ष्य को आयोग के स्पष्ट दिशा निर्देशों का अनुपालन कर प्राप्त किया जा सकता है। उक्त बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के नोडल पदाधिकारी, एसएलएमटी, डीएलएमटी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं एएलएमटी के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय…
झारखंड की हेमंत सरकार ने राज्य के 40 डीएसपी रैंक के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है। इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है–
झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग, कालीनगर, चायबगान, नामकुम, राँची के चाहरदीवारी से 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है। अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, राँची द्वारा बी०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्न प्रकार की निषेधाज्ञा जारी की गई है:- 1- बिना सक्षम प्राधिकार के पुर्वानुमति के किसी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा का आयोजन करना। (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों एवं न्यायालय कार्य एवं धार्मिक तथा अंत्येष्टि कार्यक्रम को छोड़कर)। 2- किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर निकलना या चलना। (सरकारी कार्य…
झारखंड: बोकारो गोमो रूट पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रोकी गई | वाराणसी से रांची जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को चंदरपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. इस हादसे की वजह से अप-डाउन की करीब दर्जनभर ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है.
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस के हाथ एक बार फिर से सफलता लगी है जहां पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने ने सफलता हासिल की है, इस ठग के अकाउंट से विगत 10 दिनों मे तक़रीबन पांच करोड़ रुपये फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है, पुलिस के गिरफ्त मे आये ठग का नाम नदीम अंसारी है और वह कपाली थाना क्षेत्र का निवासी है, ये व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठग को अंजाम दिया करता था, और ठगी के रकम का 10 प्रतिशत हिस्सा नदीम को प्राप्त होता था, नदीम के ही बैंक अकॉउंट के माध्यम से…
पिछले दिनों जेपीएससी सीजीएल की परीक्षा हुई जिसपर छात्र समूह द्वारा जेएसएससी परीक्षा में कई सवाल खड़े किए गए हैं..उन सवालों का आज जेएसएससी प्रबंधन ने जवाब दिया है.. प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर जेएसएससी ने कहा है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा का आयोजन 21-22 सितंबर को किया गया। 2025 पदों पर लिए गए इस परीक्षा में कुल 6 लाख 39 हजार छात्रों ने आवेदन प्राप्त हुए थे। आयोग द्वारा सभी प्राप्त हुए आवेदनों के विरुद्ध तीन पालियों में तीन लाख चार हजार 769 परीक्षार्थी शामिल हुए। आयोग ने बताया कि परीक्षा में कुल 823 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आयोजित की…
झारखंड की जनता को दो दिनों पर ‘परेशान’ करने और इतनी सावधानियां बरतने के बाद क्या वाकई में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक हो गया है? झारखंड छात्र संगठन परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतरने की तैयारी तो कर ही रहे हैं, यह मामला झारखंड हाई कोर्ट भी पहुंच गया है। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगाते हुए एक जनहित याचिका हाई कोर्ट में दायर की गयी है। याचिका में मांग की गई है कि पेपर लीक मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच की जाये। क्योंकि, पुलिस की एसआईटी की जांच अब तक…
