Author: Admin

CM Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में लिखा कि झारखंडियों का हक मांगो तो जेल डाल देते हैं, पर अपने हक के लिए हर कुर्बानी मंजूर है. हम बीजेपी के सहयोगी राज्यों की तरह स्पेशल स्टेटस नहीं मांग रहे, ना हीं हम कुछ राज्यों की तरह केंद्रीय बजट का बड़ा हिस्सा मांग रहे हैं. हमें बस हमारा हक दे दीजिए, यही मांग है. उन्होंने आगे लिखा कि हमारी मांग सिर्फ न्याय की है, विशेषाधिकार की नहीं. झारखंड के लोगों ने अपने राज्य के लिए लंबा संघर्ष किया है, और…

Read More

Ranchi :  जस्टिस एम एस राम चंद्र राव ने बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ली. राजभवन स्थित बिरसा मंडप में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता राजीव रंजन, हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष , काउंसिल के अध्यक्ष सदस्य एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव, सदस्य समेत अपर महाधिवक्ता और महाधिवक्ता कार्यालय के सभी अधिवक्ता समेत हाईकोर्ट के कई अधिवक्ता मौजूद रहे.

Read More

नई दिल्ली: संतान की लंबी उम्र और निरोगी काया की कामना करते हुए बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल में माताएं जीवित्पुत्रिका व्रत रखती हैं. यह कठिन निर्जला उपवास होता है. पंचांग अनुसार इस बार 25 सितंबर को यह रखा जाएगा और 26 सितंबर को पारण होगा. यह पितृ पक्ष में पड़ने वाला पर्व है जिसको मां श्रद्धापूर्वक करती हैं. मान्यता अलग-अलग है. कहानियां भी ऐसी जो सद्कर्मों और आपसी प्यार का संदेश देती हैं. व्रत का संकल्प लेने से लेकर पूजा पाठ तक सब कुछ बहुत सहज और सामान्य होता है, कुछ आडंबर नहीं बस एक संकल्प, लोटा, जिउतिया के…

Read More

गढ़वा: डंडई थाना में गिरफ्तार आरोपी की मौत मामले में ग्रामीणों और परिजनों का थाना में जबरदस्त हंगामा। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज के बाद कई राउंड फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी के द्वारा जरही गाँव निवासी एक युवक को चाकू मार कर घायल किया था। मामले में सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया था।मंगलवार सुबह खिड़की में फांसी के फंदे में लटका हआ था।

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर से एक घटना सामने आ  रही है, जिला के पटमदा थाना क्षेत्र के जोड़सा टोला बिरखाम निवासी 25 वर्षीय युवक विजय कुंभकार सोमवार की शाम मोबाइल फोन पर कहीं बात कर रहा था कि अचानक बारिश के साथ घर में हुई वज्रपात के कारण वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। बेहोशी की हालत में उसे परिजनों ने पहले माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस समय यह घटना घटी उस समय विजय फोन पर किसी से बात कर रहा था।…

Read More

झारखंड की सियासत में सरगर्मी हर दिन बढती जा रही है. विधानसभा चुनाव मुहाने पर है और सूबे की राजनीति भी अपनी शबाब पर है. हेमंत सरकार लगातार एक के बाद एक योजनाओं की शुरुआत करती जा रही है. तो वहीँ विपक्ष में बैठी बीजेपी उन योजानों का काट तलाशने में लगी हुई है. सूबे के मुखिया सीएम हेमंत सोरेन भी अपने सोशल मीडिया से लगातार झारखंड बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार को कोसते नज़र आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है कि विपक्ष के लोग धन बल से संपन्न हैं। ये झूठ- सच करने में माहिर…

Read More

Jharkhand Cabinet: झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक 27 सितंबर को होगी. राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट बिल्डिंग में शाम 4 बजे से बैठक होगी. झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई अहम और लोकलुभावन फैसले होने की उम्मीद है. मंत्रिपरिषद् की बैठक के बारे में मंगलवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से यह जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् की बैठक शुक्रवार (27 सितंबर) को अ

Read More

पीएम नरेंद्र मोदी दो अक्टूबर को रांची आने वाले हैं. यहां वह जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों के साथ चाय पर संवाद करेंगे. जानकारी के मुताबिक गांधी जयंती के दिन पीएम मोदी रांची में रहेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने 15 सितम्बर को झारखंड के जमशेदपुर पहुंचे थे. जहाँ उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था. इस मौके पर उन्होंने जमशेदपुर के गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित भी किया था .

Read More